Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023 
Lucknow-Hindi

Global Investors Summit- मेहमानों के लिए तैयार हुई अत्याधुनिक टेंट सिटी, आम लोग भी कर सकेंगे रूम बुक

डीएम सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन का अनुभव आम लोगों को भी मिले और इसके लिए 13 फरवरी से ऑनलाइन बुकिंग खोली गई है।

Pawan Kaushal

लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर को सजाया जा रहा है। शहर में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए और शासन ने किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है। आवास विकास की अवध विहार योजना में टेंट सिटी में एक शहर बसाया गया है। यह आधुनिक स्मार्ट टेंट सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहाँ अयोध्या, काशी, मथुरा की प्रतिकृति जैसी सिटी बनाई गई है, जिससे यहाँ एक धार्मिक एहसास मिलता है। टेंट सिटी में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएँ है और यह पूरी तरह जीरो वेस्ट स्थल है।

सबसे खास बात है यह है कि टेंट सिटी आम लोगों के लिए भी खुली है और कोई भी यहाँ बुकिंग कर रह सकता है। हालाँकि इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के दौरान यह सिटी 10 से 12 फरवरी तक केवल मेहमानों और निवेशकों के लिए रिजर्व्ड रहेगी।

क्या है सुविधा

इस टेंट सिटी में तीनो शहरों की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोया गया है। यहाँ फाइव स्टार होटल जैसे स्विज़ कॉटेज, जिम, स्पा, डायनिंग हॉल, मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, गेम जोन, बैडमिंटन कोर्ट, हॉस्पिटल आदि जैसी शानदार सेवाएं मौजूद है।

कॉटेज बेहद लक्ज़री है और हर कॉटेज के बाहर 2-2 सोफे रखे गए हैं और डीलक्स कॉटेज में ड्राइंग रूम भी है। यहाँ सोफे, सेंट्रल टेबल, लालटेन, एसी सहित तमाम सजावटी चीजें हैं, कुछ में फैंसी लाइट और झूमर भी लगाए गए हैं।

बेडरूम में महाराजा स्टाइल के बेड, टेलीविज़न, बेड के दोनों तरफ टेबल, सोफे टेबल, छोटी अलमारियां और फर्श पर कारपेट और गलीचे हैं। कमरों में पानी की बोतलें, वश बेसिन, शावर लगाए गए हैं, जिनमें ठंडे और गर्म पानी की व्यवस्था है

सैलून, जिम, पार्क, कोर्ट और प्रदर्शनी

तीन हिस्से में बंटी टेंट सिटी के अलग अलग प्रवेश और निकास द्वार है। और सभी में 250-250 कॉटेज बनाये गए हैं, जिमें हर प्रकार की लक्ज़री सुविधा है। साथ ही मेहमानों के लिए अलग से एक वेटिंग एरिया, कांफ्रेंस रूम बनाया गया है और यहाँ अयोध्या, काशी, मथुरा से जुड़ी किताबें रखी गई हैं। तीनो टेंट सिटी में एक समान सुविधाएं हैं और सभी में रेस्टोरेंट हैं।

इसके साथ ही यहाँ पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। हर कॉटेज में फायर फाइटिंग के उपकरण लगे हुए हैं और हर परिसर में फायर स्टेशन, पुलिस स्टेशन और नगर निगम के ऑफिस भी बनाये गए हैं। ताकि मेहमानों की किसी भी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद मिले।

अयोध्या टेंट सिटी में धार्मिक व ऐतिहासिक विरासत देखने को मिलेगी। यहाँ पर दीवारों पर धार्मिक कलाकृतियां बनाई गई है जिनका नज़ारा बेहद ही मनमोहक है। यहाँ पर एक प्रदर्शनी हॉल बनाया गया है, जहाँ पर भगवान राम की भव्य मूर्ति भी लगाई है। इसके साथ ही काशी में काशी और मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कलाकृतियां देखने को मिलेंगी।

कैसे करें बुकिंग

Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023

इस टेंट सिटी में आम लोग भी रह सकते हैं और यहाँ के ऐशोआराम का अनुभव ले सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश टूरिज्म (Uttar Pradesh Tourism) की वेबसाइट पर जाकर रूम की बुकिंग की जा सकती है। डीलक्स सुइट का किराया ₹3571 और सुपर डीलक्स सुइट का किराया ₹4464 है। रूम सिंगल और डबल ऑक्यूपेंसी में जरूरत के हिसाब से बुक किया जा सकता है। डीएम सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन का अनुभव आम लोगों को भी मिले और इसके लिए 13 फरवरी से ऑनलाइन बुकिंग खोली गई है।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

NAZAKAT launches State-of-the-art showroom in Janpath Market, Hazratganj

Ixigo co-founder launches ₹1 crore ‘Made in Fire Fund' to back IIT Kanpur startups

Lucknow Airport opens 804-Metre taxi track stretch, full project due by March 2027

21 reasons why Lucknow is a happy place for veg foodies

From Papon to AR Rahman, 9 big upcoming events in Ahmedabad to book tickets for

SCROLL FOR NEXT