1090 चौराहे के पास विधानभवन म्यूरल  
Lucknow-Hindi

Knocksense Shorts| लखनऊ के 1090 चौराहे के पास बनाया गया विधानभवन का खूबसूरत म्यूरल

1090 चौराहे पर मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं थीम पर बनाये गए इस म्यूरल में विधानभवन औैर भारत माता का चित्र बना है।

Aastha Singh

पिछले कुछ वर्षों में, नवाबों का शहर विकास के मामले में काफी आगे रहा है और प्रत्येक बीतते दिन के साथ, अधिकारी नई परियोजनाओं के साथ शहर को नया रूप दे रहे हैं। यदि आप बीते वीकेंड 1090 चौराहे के आस पास गए होंगे, तो चौराहे पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत I Love Lucknow के पास विधानभवन (Vidhan Bhavan) का खूबसूरत म्यूरल देखा होगा। 1090 चौराहे पर मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं (Muskuraiye Aap Lucknow Mein Hain) थीम पर बनाये गए इस म्यूरल में विधानभवन औैर भारत माता का चित्र बना है।

इस खूबसूरत म्यूरल का उदघाटन बीते गुरूवार को किया गया और नगर विकास मंत्री ने बताया कि इस तरह के म्यूरल शहर में अगल-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे। यहाँ पर आगंतुक आकर सेल्फी और फोटोशूट करवा सकते हैं।

विधानभवन म्यूरल

म्यूरल ऐतिहासिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक व्याख्यानों को रचनात्मक रूप से दिखाने की कला है और इन विशेषताओं के साथ, वे किसी भी स्थान को आकर्षक बना सकते हैं। और लखनऊ की कई दीवारें, चौराहों और यहां तक कि फ्लाईओवर पर भी आपको इस कला के बेहतरीन प्रमाण है। तो अगली बार आप जब भी 1090 चौराहे के आस-पास से गुज़रें तो ये विधानभवन का खूबसूरत म्यूरल ज़रूर देखें, सुन्दर तस्वीरें लें और शहर के कलात्मक कौशल को संजोकर रखें।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT