यदि आप मुंबई में रह रहे हैं और होली में घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह होली के सीजन में यात्रियों के भारी दबाव और मांग के चलते मुंबई से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे। ये सुपरफास्ट सेवाएं मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से जयपुर, भगत की कोठी और भावनगर के लिए विशेष शुल्क पर चलेंगी। कथित तौर पर, सभी ट्रेनों के लिए बुकिंग 2 मार्च से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
