• Home
  • Lucknow
    • All
    • Education & Career Lucknow
    • Environment (Lucknow)
    • Food & Nightlife- Lucknow
    • Health & Wellness- Lucknow
    • Knock Knock (Lucknow)
    • Lifestyle & Culture- Lucknow
    • Lifestyle Lucknow
    • Lucknow Events
    • Lucknow News
    • Lucknow-Hindi
    • Yourspace (Lucknow)
    Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport

    Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport

    ASI wraps up restoration of Chhota Imambara’s ‘Shahi Rasoi’

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

  • Mumbai
  • Kanpur
    • All
    • Education-Career-Kanpur
    • Environment (Kanpur)
    • Events (Kanpur)
    • Food & Nightlife in Kanpur
    • Health & Wellness in Kanpur
    • Kanpur-Hindi
    • Kanpur-News
    • Knock Knock (Kanpur)
    • Lifestyle & Culture-Kanpur
    • Yourspace-Kanpur

    UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur

    Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13

    The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

    Kanpur is serving looks |12 Cafes, Bars & Restos made for your grid

    9 Rolls & Wraps in Kanpur that are messy, saucy & totally worth it!

    11 Kanpur Street Food Joints serving big taste for Under ₹100

    Stitched, tanned & built to last: 9 iconic businesses & brands from Kanpur

    Dosa, Sambhar, Filter Kaapi | 7 Kanpur spots that get it completely right

    9 things every Kanpur kid did growing up; pure nostalgia!

  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    • All
    • Education & Career Lucknow
    • Environment (Lucknow)
    • Food & Nightlife- Lucknow
    • Health & Wellness- Lucknow
    • Knock Knock (Lucknow)
    • Lifestyle & Culture- Lucknow
    • Lifestyle Lucknow
    • Lucknow Events
    • Lucknow News
    • Lucknow-Hindi
    • Yourspace (Lucknow)
    Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport

    Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport

    ASI wraps up restoration of Chhota Imambara’s ‘Shahi Rasoi’

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

  • Mumbai
  • Kanpur
    • All
    • Education-Career-Kanpur
    • Environment (Kanpur)
    • Events (Kanpur)
    • Food & Nightlife in Kanpur
    • Health & Wellness in Kanpur
    • Kanpur-Hindi
    • Kanpur-News
    • Knock Knock (Kanpur)
    • Lifestyle & Culture-Kanpur
    • Yourspace-Kanpur

    UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur

    Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13

    The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

    Kanpur is serving looks |12 Cafes, Bars & Restos made for your grid

    9 Rolls & Wraps in Kanpur that are messy, saucy & totally worth it!

    11 Kanpur Street Food Joints serving big taste for Under ₹100

    Stitched, tanned & built to last: 9 iconic businesses & brands from Kanpur

    Dosa, Sambhar, Filter Kaapi | 7 Kanpur spots that get it completely right

    9 things every Kanpur kid did growing up; pure nostalgia!

  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गढ़े गए ये 8 प्रबल नारे जिन्होंने अनगिनत लोगों को सड़कों पर उतारा

by user
in India-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

चाहे वह ‘जय हिंद’ हो या ‘वंदे मातरम’ या बिस्मिल की सरफ़रोशी की तमन्ना, आज मन में देशभक्ति और अपने क्रांतिवीरों की याद में लगाए जाने वाले अधिकांश लोकप्रिय देशभक्ति के नारों की उत्पत्ति भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन में हुई थी।

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, हम आपके लिए लाए हैं उन नारों की सूची जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं ने हमें उपहार में दिए हैं, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया ताकि उनके साथी भारतीय एक स्वतंत्र राष्ट्र में रह सकें।

जय हिन्द – नेताजी सुभाष चंद्र बोस

बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपनी भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के सैनिकों के लिए ‘जय हिंद’ ने नारे को लोकप्रिय बनाया, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नेताजी के सहयोगी जापान के साथ लड़े थे। हालांकि कुछ विवाद है कि यह वास्तव में जर्मनी में उनके सचिव द्वारा गढ़ा गया था। इस शब्द को स्वतंत्र भारत द्वारा राष्ट्रीय नारे के रूप में अपनाया गया था। जय हिंद पोस्टमार्क भी स्वतंत्र भारत का पहला स्मारक पोस्टमार्क था। यह 15 अगस्त, 1947 को भारत की स्वतंत्रता के दिन जारी किया गया था। आज, “जय हिंद” एक ऐसा अभिवादन है जिसे हम राजनीतिक बैठकों और यहां तक कि स्कूल के कार्यक्रमों में भी सुनते हैं।

“वन्दे मातरम” – बंकिम चंद्र चटर्जी

“जय हिंद” की तरह, “वंदे मातरम” हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का एक और नारा है जिसे हम आज कई सभाओं में सुनते हैं। इसका अनुवाद है, “माँ, मैं आपको नमन करता हूँ।” बंकिम चंद्र चटर्जी रचित यह गीत केवल एक गीत या नारे से अधिक एक शपथ थी जिसने स्वतंत्रता संग्राम में जोश और देशभक्ति का एक मज़बूत जज़्बा भरा। अपनी कविता में, चटर्जी ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान भारत को एक माँ के रूप में प्रस्तुत किया। 1905 और 1947 के बीच, लोगों ने पहले देशभक्ति के नारे के रूप में और फिर युद्ध के सिंघनाद के रूप में “वंदे मातरम” के नारे लगाए।

“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा” – बाल गंगांधर तिलक

“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा,” बाल गंगाधर तिलक के और निडर शब्द थे। एक समाज सुधारक, वकील और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के पहले नेता, वह अपने समय के सबसे प्रभावशाली स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने यह बयान बेलगाम में 1916 में दिया, जब उन्होंने इंडियन होम रूल लीग की स्थापना की। उनके शब्दों ने उनके अनुयायियों में देशभक्ति की भावना जगा दी और अनगिनत अन्य लोगों को बिना पीछे हटे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

तुम मुझे खून दो मेँ तुम्हे आजादी दूंगा” – नेताजी सुभाष चंद्र बोस

सुभाष चंद्र बोस के इन रक्तरंजित शब्दों को 1944 में बर्मा (अब म्यांमार) में भारतीय राष्ट्रीय सेना को संबोधित करते समय कहा और भारत के युवाओं से उनके साथ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा यह खून ही है जो दुश्मन द्वारा बहाए गए खून का बदला ले सकता है। यह खून ही है जो आजादी की कीमत चुका सकता है।” उनके शब्दों का उद्देश्य युवाओं को देश के लिए और अधिक सक्रिय रूप से लड़ने और भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान करने के लिए प्रेरित करना था।

करो या मरो – महात्मा गाँधी

करो, या मरो, मोहनदास करमचंद गांधी के शब्द थे। भारत छोड़ो प्रस्ताव से एक दिन पहले 7 अगस्त, 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रपिता ने यह भाषण दिया, जिसमें भारत में ब्रिटिश शासन के तत्काल अंत की घोषणा की गई थी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह उनकी मांगों को वायसराय के पास दृढ़ता से ले जाएंगे, यह कहते हुए, “मैं पूर्ण स्वतंत्रता से कम किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं होने जा रहा हूं। हो सकता है कि वह साल्ट टैक्स आदि को समाप्त करने का प्रस्ताव दें। लेकिन मैं कहूंगा, ‘स्वतंत्रता से कम कुछ नहीं’।

“यहाँ एक मंत्र है, एक छोटा, जो मैं आपको देता हूँ। इसे अपने दिलों पर छाप लीजिये, ताकि हर सांस में आप इसे अभिव्यक्ति दें। मंत्र है: ‘करो या मरो’। हम या तो भारत को आजाद कर देंगे या कोशिश करते हुए मर जाएंगे; हम अपनी गुलामी की स्थिति को देखने के लिए जीवित नहीं रहेंगे।”

‘इंकलाब जिंदाबाद’ – मौलाना हसरत मोहानी

‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा जबकि भगत सिंह द्वारा लोकप्रिय किया गया था, इसे 1921 में कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और उर्दू कवि मौलाना हसरत मोहानी द्वारा गढ़ा गया था। मोहानी (1875-1951) का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मोहन नामक शहर में हुआ था। इन जूनून से भरे शब्दों ने भारत के युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाई, उन्हें स्वतंत्र भारत की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। यह वाकई क्रांतिकारी नारा था क्योंकि इन्ही शब्दों के साथ सिंह ने 23 साल की छोटी उम्र में देश के लिए अपना जीवन दिया। ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जिसका “क्रांति को जीवित रखें” था, यह एक युद्ध का सिंघनाद था जिसने अनगिनत लोगों को सड़कों पर उतारा।

‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ – बिस्मिल अज़ीमाबादी

“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़तिल में है” पंजाब के अमृतसर में 1921 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद बिहार के एक स्वतंत्रता सेनानी और कवि बिस्मिल अज़ीमाबादी द्वारा लिखी गई यह कविता की पहली दो पंक्तियाँ हैं। कविता में, ‘सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है’ पंक्ति दोहराई गई है, और देशभक्ति की फिल्मों और नाटकों में अक्सर इन दो पंक्तियों का उपयोग किया गया है।

इन पंक्तियों को एक अन्य क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल ने लोकप्रिय बनाया। इस कविता में एक दुश्मन से लड़ने की गहरी लालसा व्यक्त की गयी हैं और इसी लालसा को अपनी साथी स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माओं को उठाने के लिए बिस्मिल ने दोहराया था,वे देश की आज़ादी के विद्रोह की कुछ प्रमुख घटनाओं का हिस्सा थे।

‘भारत छोड़ो ‘- यूसुफ मेहरली

जबकि गांधी जी ने ‘भारत छोड़ो’ का नारा इस्तेमाल किया गया था, नारा एक समाजवादी और ट्रेड यूनियनवादी यूसुफ मेहरली द्वारा गढ़ा गया था, जिन्होंने मुंबई के मेयर के रूप में भी काम किया था। कुछ साल पहले, 1928 में, मेहरली ने साइमन कमीशन का विरोध करने के लिए “साइमन गो बैक” का नारा भी गढ़ा था – हालांकि यह भारतीय संवैधानिक सुधार पर काम करने के लिए था।

ऊदा देवी – 32 ब्रिटिश सिपाहियों को मौत के घाट उतार कर अपने राष्ट्रप्रेम का लोहा मनवाने वाली वीरांगना

उत्तर प्रदेश की सर ज़मीन पर जन्में ये 10 क्रांतिकारी वीर यहीं की मिट्टी में सदा के लिए समा गए

राजनारायण मिश्र – आज़ादी के आंदोलन का सशक्त क्रांतिवीर जिसके नाम हुई ब्रिटिश साम्राज्य की आखिरी फांसी

गलवान घाटी में हुई भारत और चीन की लड़ाई को आज हुए दो साल, पराक्रमी शहीदों को नमन कर रहा है देश

Tags: 15 अगस्त विशेषHappy Independence Day 2022independence dayIndependence Day - 15 अगस्तindependent indiaindian independence movementindian independence through slogansknocksenseknocksense hindipowerful slogans indiaslogans and songs for independenceस्वतंत्र भारत के नारेस्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन (नारा)स्वतंत्रता संग्राम के नारे

user

Related Stories

Lakes – भारत के 10 राज्यों में मौजूद इन ख़ूबसूरत झीलों का राजसी दृश्य आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

भारत में वैसे तो घूमने फिरने की कई खूबसूरत जगहें है जहाँ लोग आमतौर पर घूमने जाते ही हैं। जैसे की पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग करने, रेगिस्तान की...

Beautiful Villages in India – भारत के 10 सबसे खूबसूरत गाँवों जहां आपको एक बार घूमने जरूर जाना चाहिए

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

भारत एक ऐसा देश है जहाँ आज भी आधी आबादी गाँव में निवास करती है। गाँव की आबोहवा, शांत वातावरण में शहर की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से काफी...

अब कोई भी ले सकता है BH series का नंबर, केंद्र सरकार ने भारत सीरीज से जुड़े नियमों में किया संशोधन

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

भारत सरकार ने गाड़ियों को दी जाने वाली बीएच सीरीज (BH series) नंबरों में बड़ा बदलाव करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

Post Office के खाताधारकों को 31 मार्च 2023 से पहले लिंक करना होगा अपना मोबाइल नंबर, जानें तरीका

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

अगर आपका भी पोस्ट ऑफिस में सेविंग बैंक अकाउंट है तो अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर को बैंक खाते से 31 मार्च 2023 से पहले लिंक करवा...

Recent Posts

  • UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur
  • Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13
  • Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport

Recent Posts

  • UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur 02.04.2026
  • Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13 02.04.2026
  • Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport 02.04.2026
  • About Us
  • Screen Pe
  • Contact Us
  • Privacy Policy & Terms of Service

No Result
View All Result
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Indore
  • Kanpur
  • About Us
    • Screen Pe
    • Contact Us

Exit mobile version