• Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जामा मस्जिद बुरहानपुर – देश की एकमात्र मस्जिद जहाँ की दीवारों पर अरबी और संस्कृत के शिलालेख हैं

by user
4 years ago
in Indore-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

मध्य प्रदेश की विरासत शानदार है जहाँ स्वर्णिम भारत के सम्राटों द्वारा सौंपे गए अनेक शाश्वत सौंदर्य स्थापित हैं। राज्य के हर नुक्कड़ और कोने पर, पर्यटकों को किलों, महलों, संग्रहालयों जैसे वास्तुशिल्प चमत्कारों देखने को मिलते हैं जिन्हे भारत में कहीं और देखना मुश्किल है। मध्य प्रदेश को कई शासकों ने देखा और जीता है। गुप्त से लेकर राजपूत से लेकर मुगल तक मध्य प्रदेश आए बादशाहों ने इस जमीन पर अपनी छाप छोड़ी है। बादशाहों के स्वर्णिम शासनकाल ने इस भूमि की विरासत को आगे बढ़ाया है और सुंदर इमारतों के रूप में हमे सुरुचिपूर्ण वास्तुकला से नवाज़ा है।

शानदार किलों, महलों और संग्रहालयों के इस सूची में हम आज बात करेंगे मध्य प्रदेश के एक कम ज्ञात शहर बुरहानपुर की जो इंदौर से लगभग 200 किमी दूर है। बुरहानपुर में भी जामा मस्जिद नाम से एक मस्जिद है, जिसकी दीवारों पर अरबी और संस्कृत शिलालेख हैं। 1588 में राजा अली खान द्वारा बनायी गयी यह छतरहित मस्जिद भारत में एकमात्र ऐसी मस्जिद है जिसमें दो प्राचीन भाषाओं में शिलालेख हैं।

प्राचीन भाषाओं का समागम,भारत की धर्मनिरपेक्षता की गवाही

जामा मस्जिद का निर्माण फारूकी शासन में शुरू हुआ और फारूकी नेता आदिल शाह के निधन के बाद भी बहुत लंबे समय तक चला। इसके बाद, बादशाह अकबर ने मस्जिद के काम की देखरेख की और उसे पूरा किया। मस्जिद के अग्रभाग में दो मीनारों द्वारा अलग किए गए 15 मेहराब हैं। इसे बनाने में मांडू से एक्सपोर्ट किए गए काले पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। फिर भी जो सबका ध्यान आकर्षित करता है वह है प्रार्थना कक्ष का दक्षिणी छोर, जहां संस्कृत शिलालेख हैं जो हिंदू संवत कैलेंडर के अनुसार खगोलीय स्थिति, तिथि और वर्ष का उल्लेख करते हैं। मक्का की दिशा की ओर मुख वाली इस मस्जिद में 17 मिहराब हैं।

मिहराबों में से एक में एक अरबी शिलालेख है जिसमें कुरान के छंदों के साथ अरबी में संरक्षक का उल्लेख है जो निर्माण के वर्ष का हवाला देते हैं। इस मिहराब के सुलेखक, मुस्तफा का नाम भी यहाँ अंकित है। फिर भी जो सबका ध्यान आकर्षित करता है वह है प्रार्थना कक्ष का दक्षिणी छोर, जहां संस्कृत शिलालेख हैं जो हिंदू संवत कैलेंडर के अनुसार खगोलीय स्थिति, तिथि और वर्ष का उल्लेख करते हैं।

इसके अलावा, अकबर द्वारा फारसी में एक छोटा लेख भी यहाँ की दीवारों में से एक में पाया जाता है। अकबर जब 1601 में बुरहानपुर आये तो उन्होंने इस लेखन को यहाँ पर जोड़ा। पहाड़ी किले असीरगढ़ की विजय के बाद मोहम्मद मासूम ने इसे सुलेखित किया था।

प्राचीन भाषाओं का यह उत्कृष्ट समागम भारत की धर्मनिरपेक्षता की कहानी बयान करता है। प्राचीन शासकों ने भारत को शिष्टाचार (तहज़ीब) के एक संस्थान में बदल दिया, और देश का सांप्रदायिक सौहार्द इतना आदर्श और अनुकरणीय था जिसे हम यहाँ की ऐतिहासिक संरचनाओं में बखूबी देख सकते हैं। बुरहानपुर की जामा मस्जिद बिना किसी संघर्ष के सह-अस्तित्व का उदाहरण है। मुगल वास्तुकला की सुंदरता के अलावा, यह गौरवशाली संरचना सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश देती है।

दी हेरिटेज लैब – से इनपुट के साथ

Akbar’s Church- जानें आगरा में मुग़ल सम्राट अकबर के नाम पर बनी इस रोमन कैथोलिक चर्च के बारे में

भारत माता मंदिर वाराणसी – जहाँ मकराना मार्बल से बना अविभाजित भारत का नक़्शा है

लखनऊ से करीब 90 किमी दूर स्थापित है नैमिषारण्य तीर्थ जहाँ वेदों और पुराणों का उद्गम हुआ

Goa Temple – जानिये गोवा के खूबसूरत ‘शांतादुर्गा’ मंदिर और उससे जुड़ी एक प्राचीन कहानी के बारे में

Tags: burhanpur jama masjidjama masjid burhanpurknocksenseknocksense hindiknocksense indoremadhya pradesh tourismmonuments of mughal eramosques in indiasanskrit arabic inscriptionssecular places indiaजामा मस्जिद बुरहानपुर
SendShareShare

user

Related Stories

Knocksense Shorts| Indore under a ‘Red Alert’ due to persistent heavy rainfall

by Khushboo Ali
18.09.2023
0

The Indian Meteorological Department (IMD) has issued a 'red alert' for heavy rainfall in Indore, Madhya Pradesh, on Monday. Western Madhya Pradesh will experience intense rainfall on September...

इंदौर के भारत सोनी सूखे पड़े नाले को लोटस लेक में बदलकर पानी बचाने का अद्भुत प्रयास कर रहे हैं

by user
30.03.2026
0

इंदौर नगर निगम अपने सभी संभागों के सहयोग से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (RWH) प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चला रहा है। इसी बीच, इंदौर के...

Titanosaurid Dinosaur egg- इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश में मिला डायनासोर के अंडे के अंदर एक अंडा

by user
30.03.2026
0

डायनासोर (dinosaur) को दुनिया से विलुप्त हुए दशकों बीत चुके हैं लेकिन उनके अस्तित्व से जुड़ी बातों की उत्सुकता लोगों के बीच हमेशा रहती है। मध्य प्रदेश के...

इंदौर में खुलेंगे नए व्हीकल स्क्रैप सेंटर, पुराने वाहन को स्क्रैप में बदलवाने पर मिलेगा कंपनसेशन

by user
30.03.2026
0

केंद्र सरकार की व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी 2021 (Vehicle Scrappage Policy in India 2021) के अनुसार, जो लोग अपनी कार, वैन, बाइक आदि को स्क्रैप में बदलवाते हैं, उन्हें...

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9 02.04.2026
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Exit mobile version