क्या आप थका देने वाले शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के दिन बिताना चाहते हैं? तो इस सप्ताह के अंत में प्राचीन शहर ‘ओरछा’ की यात्रा करें। मध्य प्रदेश के नेवाड़ी जिले में बेतवा नदी के तट पर स्थित, यह शहर शक्तिशाली बुंदेलखंड क्षेत्र के सम्राटों का एक महत्वपूर्ण गढ़ रहा है। पिछले दशक तक, कुछ लॉयल विज़िटर्स को छोड़कर ओरछा अधिकाँश दुनिया की नज़रों से अनदेखा था। ओरछा देश भर में उन कुछ स्थानों में से एक है जो समय के साथ अपने ऐतिहासिक गुणों को सुरक्षित रखने में कामयाब रहे हैं।
