लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अब डीलक्स शौचालय के इस्तेमाल करने के लिए अधिक पैसे चुकाने होंगे। स्टेशन पर शौच से लेकर नहाने तक के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है और यह संशोधित शुल्क बीते गुरुवार से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही बाराबंकी और उन्नाव स्टेशन ओर भी डीलक्स शौचालय का बढ़ा हुआ शुल्क लागू कर दिया गया है।
👉🏻 यूरिनल इस्तेमाल करने के लिए जहां पहले 1 रुपये देने होते थे अब 2 रुपये देने होंगे।
👉🏻 टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए पहले 5 रुपये लगते थे अब 10 रुपये देंगे होंगे।
👉🏻 सामान्य पानी से नहाने के लिए पहले 5 रुपये अब 20 रुपये देने होंगे।
👉🏻 गरम पानी से नहाने के लिए पहले 10 रुपये अब 25 रुपये देने होंगे।
👉🏻 अमानती घर (प्रति लगेज) पहले 10 रुपये अब 25 देने होंगे।
आपको बता दें कि, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि चारबाग स्टेशन के सर्कुलटिंग एरिया में बने डीलक्स शौचालय का इस्तेमाल करने के एवज में लिए जाने वाला शुल्क संशोधित किया गया है।
UP में अब टू व्हीलर पर पीछे बैठने वालों को भी लगाना होगा हेलमेट, पुलिसकर्मियों का भी होगा चालान
अब आप चारबाग रेलवे स्टेशन पर बनवा सकेंगे अपना आधार कार्ड, UIDAI ने लखनऊ जंक्शन पर खोला केंद्र
Cancelled Trains- लखनऊ में 11 सितंबर से निरस्त रहेगी बाघ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें, देखें सूचि
साल 1951 से 1979 के बीच लखनऊ पर बने इन 5 गानों में शहर का खूबसूरती से जिक्र किया गया है
