• About
  • Shop
  • Forum
  • Contact
Knocksense
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
No Result
View All Result
Knocksense
No Result
View All Result
Home Lucknow-Hindi

अब आप चारबाग रेलवे स्टेशन पर बनवा सकेंगे अपना आधार कार्ड, UIDAI ने लखनऊ जंक्शन पर खोला केंद्र

by Pawan Kaushal
30.03.2026
in Lucknow-Hindi
अब आप चारबाग रेलवे स्टेशन पर बनवा सकेंगे अपना आधार कार्ड, UIDAI ने लखनऊ जंक्शन पर खोला केंद्र
Share on FacebookShare on Twitter

UIDAI ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की छोटी लाइन टिकट काउंटर के पास आधार सेंटर शुरू किया है, जहां पर लोग अपना आधार बनवा और अपडेट करवा सकते हैं। UIDAI के अधिकारीयों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर शुरू होने वाला यह आधार सेंटर उत्तर प्रदेश का पहला केंद्र है।

RelatedPosts

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), क्षेत्रीय कार्यालय ने मिलकर लखनऊ जंक्शन स्टेशन परिसर मे आधार केंद्र की शुरुआत की है। मण्डल रेल प्रबन्धक डॉ मोनिका अग्निहोत्री और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह (भारतीय रेलवे यांत्रिक सेवा) ने इसका शुभारंभ किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कि यह आधार केंद्र सप्ताह के सातों दिन, रेल यात्रियों और आम जनता के लिए खुला रहेगा। यहाँ लोग अपना आधार नामांकन और अपडेट आसानी से करा सकते हैं। UIDAI ने पूर्वाेतर रेलवे को आधार से जुड़े काम करने के लिए रजिस्ट्रार नामित किया है। इस सेंटर पर आधार नामांकन और अपडेट रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ही किया जाएगा और इसके लिए मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया है।

5 से 15 वर्ष कि आयु के बच्चों का निशुल्क होगा बायोमेट्रिक अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के सहयोग से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आधार केंद्र का उदघाटन किया गया. @UIDAI @RailMinIndia @nerrailwaygkp @gmner_gkp @PibLucknow pic.twitter.com/hvXXTugFpD

— Aadhaar Office UP (@UIDAILucknow) September 6, 2022

चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए इस सेंटर पर लोग अपना आधार नामांकन अथवा आधार में नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल में सुधार और ई-आधार प्रिंट जैसे कामों को आसानी से करवा सकेंगे। इसके साथ ही आधार नामांकन निशुल्क है, साथ ही 5 और 15 वर्ष कि आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क है। वहीँ, जनसांख्यिकीय अपडेट (demographic update) के लिए 50 रुपये का शुल्क और जनसांख्यिकीय अपडेट के साथ या उसके बिना बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित है।

यूपी में अब घर बनाना हुआ और महंगा, सरकार ने अंबार और जल शुल्क में की बढ़ोतरी

UP में बनेगी देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप, देश और प्रदेश के युवाओं को एक जगह मिलेगी क्वालिटी एजुकेशन

UP में खांसी, डिप्रेशन और इनसोमनिया जैसी बिमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बिक्री सीमा तय

उत्तर प्रदेश में ब्याज पर पैसे देने का धंधा होगा बंद, खत्म होने जा रहा साहूकारी अधिनियम कानून

Tags: Aadhaar Card Centers In LucknowAadhaar Card Enrollment Centers in LucknowAadhaar Card EnrolmentAadhaar card in Charbagh Railway Stationknocksenseknocksense hindiknocksense lucknowlucknow charbagh railway stationRegional Offices - Unique Identification Authority of IndiaUIDAIलखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशनलखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन UIDAI
No Result
View All Result
Knocksense

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5

Go to mobile version