लखनऊ से सुलतानपुर जाने वाले हाईवे पर अर्जुनगंज के पास स्थित मरी माता मंदिर रोड को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होने वाला है। मंदिर के पीछे 4 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए शासन की वित्तीय समिति ने सड़क के लिए 19 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
सड़क चौड़ीकरण का काम करने के लिए 55 बिजली के पोल, पेड़ और जलकल की लाइन शिफ्ट की जाएगी और अर्जुनगंज आबादी क्षेत्र से शहीद पथ तक सड़क चौड़ी होगी। इससे शहीद पथ से आने वाला ट्रैफिक सीधे निकल जाएगा। PWD के अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा ने बताया कि 1720 मीटर लम्बे मार्ग का चौड़ीकरण होगा।
मरी माता मंदिर के पास सेतु निर्माण में 12.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले सेना की जमीन के लिए 7.03 करोड़ देना है। अभी सेना को 1.93 करोड़ रुपये दिया गया है। पूरे प्रोजेक्ट पर 19 करोड़ रुपये खर्च होगा। प्रस्तावित सेतु निर्माण से शहीद पथ पर वीआईपी मूवमेंट को लेकर एक नया रास्ता बन जाएगा। इस पूरे काम के हो जाने से अर्जुनगंज से शहीद पथ और विपरीतता से राहगीरों को आने जाने में काफी आसानी होगी।
MunshiPulia Flyover – लखनऊ में PWD ने शुरू किया मुंशीपुलिया -पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य
लखनऊ में अब पार्किंग में आप 24 घंटे से अधिक समय तक नहीं खड़ी कर पाएंगे अपनी गाड़ी
