उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कैशलेस यात्रा की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। परिवहन निगम 22 फरवरी से बसों में कैशलेस ई-टिकटिंग की कवायद शुरू करने जा रहा है। यात्री अब यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान कर टिकट बनवा सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नई टिकटिंग की व्यवस्था लखनऊ व गाजियाबाद क्षेत्रों में लागू की जा रही है। यह सुविधा 22 फरवरी से एक साथ लागू होगी। इसके लिए 2200 एंड्रॉएड टिकट मशीनें मंगाई गई हैं। प्रबंध निदेशक आरपी सिंह और अपर प्रबंध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने टिकटिंग मशीनों की जांच-पड़ताल के बाद लखनऊ व गाजियाबाद क्षेत्रों के लिए इन्हें रवाना कर दिया है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद स्मार्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
