लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल यानी (25 मार्च) को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से रखने के लिए शुक्रवार को भारी वाहनों के आने पर रोक रहेगी। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के आने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके साथ ही आम लोगों के लिए शहीद पथ बंद रहेगा। 25 मार्च को सुबह 7 बजे से बड़े वाहनों और 9 बजे से छोटे वाहनों को परिवर्तित मार्ग से अपने गतंव्य की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
