• Home
  • Lucknow
    • All
    • Education & Career Lucknow
    • Environment (Lucknow)
    • Food & Nightlife- Lucknow
    • Health & Wellness- Lucknow
    • Knock Knock (Lucknow)
    • Lifestyle & Culture- Lucknow
    • Lifestyle Lucknow
    • Lucknow Events
    • Lucknow News
    • Lucknow-Hindi
    • Yourspace (Lucknow)
    9 places in Lucknow that feed you right, no matter the hour

    9 places in Lucknow that feed you right, no matter the hour

    Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport

    ASI wraps up restoration of Chhota Imambara’s ‘Shahi Rasoi’

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

  • Mumbai
  • Kanpur
    • All
    • Education-Career-Kanpur
    • Environment (Kanpur)
    • Events (Kanpur)
    • Food & Nightlife in Kanpur
    • Health & Wellness in Kanpur
    • Kanpur-Hindi
    • Kanpur-News
    • Knock Knock (Kanpur)
    • Lifestyle & Culture-Kanpur
    • Yourspace-Kanpur

    UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur

    Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13

    The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

    Kanpur is serving looks |12 Cafes, Bars & Restos made for your grid

    9 Rolls & Wraps in Kanpur that are messy, saucy & totally worth it!

    11 Kanpur Street Food Joints serving big taste for Under ₹100

    Stitched, tanned & built to last: 9 iconic businesses & brands from Kanpur

    Dosa, Sambhar, Filter Kaapi | 7 Kanpur spots that get it completely right

    9 things every Kanpur kid did growing up; pure nostalgia!

  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    • All
    • Education & Career Lucknow
    • Environment (Lucknow)
    • Food & Nightlife- Lucknow
    • Health & Wellness- Lucknow
    • Knock Knock (Lucknow)
    • Lifestyle & Culture- Lucknow
    • Lifestyle Lucknow
    • Lucknow Events
    • Lucknow News
    • Lucknow-Hindi
    • Yourspace (Lucknow)
    9 places in Lucknow that feed you right, no matter the hour

    9 places in Lucknow that feed you right, no matter the hour

    Muskuraiye! Even the British are falling in love with Lucknow Airport

    ASI wraps up restoration of Chhota Imambara’s ‘Shahi Rasoi’

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

  • Mumbai
  • Kanpur
    • All
    • Education-Career-Kanpur
    • Environment (Kanpur)
    • Events (Kanpur)
    • Food & Nightlife in Kanpur
    • Health & Wellness in Kanpur
    • Kanpur-Hindi
    • Kanpur-News
    • Knock Knock (Kanpur)
    • Lifestyle & Culture-Kanpur
    • Yourspace-Kanpur

    UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur

    Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13

    The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

    Kanpur is serving looks |12 Cafes, Bars & Restos made for your grid

    9 Rolls & Wraps in Kanpur that are messy, saucy & totally worth it!

    11 Kanpur Street Food Joints serving big taste for Under ₹100

    Stitched, tanned & built to last: 9 iconic businesses & brands from Kanpur

    Dosa, Sambhar, Filter Kaapi | 7 Kanpur spots that get it completely right

    9 things every Kanpur kid did growing up; pure nostalgia!

  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ऊदा देवी – 32 ब्रिटिश सिपाहियों को मौत के घाट उतार कर अपने राष्ट्रप्रेम का लोहा मनवाने वाली वीरांगना

by user
in Lucknow-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडेय और रानी लक्ष्मी बाई जैसे कई वीर और वीरांगनाओं की वीरता की कहानियां हम लोग हमेशा इतिहास की किताबों में पढ़ते आये हैं लेकिन कुछ योद्धा ऐसे थे जिनका ज़िक्र किताबों में आने से रह गया लेकिन मातृभूमि के लिए उनका त्याग और बलिदान अमिट है।

वे दूरस्थ गांवों के निम्न समुदायों से थे लेकिन फिर भी अंग्रेजी बेड़ियों से भारत को आज़ाद कराने का सपना उनके भीतर भी धधकता था। ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा किये गए अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ जंग में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कौन थे ये सामान्य पुरुष और महिलाएं ? जिनके भीतर असामन्य अदम्य साहस था और जिन्होंने दृढ़ निश्चय किया के वे अपनी भूमि का गौरव सुरक्षित करके रहेंगे।

एक असाधारण योद्धा, बहादुर सेनानी

ऐसी ही एक असाधारण योद्धा की कहानी हम आपके लिए लाएं हैं जिनका नाम था ‘ऊदा देवी’ – एक बहादुर सेनानी, जिन्होंने 1857 के स्वंतंत्रता संग्राम में ‘जनरल कॉलिन कैंपबेल’ के मार्गदर्शन में लखनऊ पर घेराबंदी करने वाले ब्रिटिश सेना के दो दर्जन से अधिक सैनिकों को मार गिराया। जिस उम्र में महिलाओं को घर परिवार की छाया में रहने की उम्मीद की जाती थी उस उम्र में ऊदा देवी ने युद्ध के मैदान में पदभार संभाला और अवध के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी।

ब्रिटिश शासन के खिलाफ 1857 के भारतीय विद्रोह ने देश भर में लड़ी गई कुछ सबसे रक्तरंजित लड़ाइयों को देखा। जबकि विद्रोह सफल नहीं हुआ लेकिन फिर भी 1857 के विद्रोह ने ही आगामी आज़ादी की लड़ाई की ज़मीन तैयार की और सभी साहसी स्वंतंत्रता सेनानियों में से ऊदा देवी का नाम लखनऊ में अंग्रेज़ों के खिलाफ एक भयंकर युद्ध का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उभर कर सामने आता है।

एक भयंकर युद्ध का नेतृत्व

ऊदा देवी पासी अवध के एक छोटे से गांव में पैदा हुई थीं और किसी भी अन्य भावुक भारतीय की तरह, ब्रिटिश साम्राज्य के अत्याचारों को देखकर उनका खून भी उबल रहा था। वह बेगम हजरत महल की आज़ादी की लड़ाई के प्रयासों में शामिल हो गईं और लखनऊ की घेराबंदी के दौरान उन्हें बेगम द्वारा महिला बटालियन की कमान सौंपी गई।

1857 के नवंबर में, जनरल कॉलिन कैंपबेल भारतीय सुरक्षा रेखाओं को पार करके फंसे हुए गैरीसन चर्च को बचाने में कामयाब रहे। इसके बाद कैंपबेल की 93वीं हाइलैंड रेजीमेंट गोमती के दक्षिणी किनारे पर सिकंदर बाग के महल की ओर बढ़ी।

32 ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया

यहां, विद्रोहियों ने अपनी स्थिति को सुरक्षित करने के लिए वीरतापूर्ण लड़ाई लड़ी। एक भीषण युद्ध के बाद 2000 से अधिक विद्रोहियों और सैनिकों की मौत हो गई। इसी लड़ाई के दौरान उदा देवी के पति को मार डाला गया था। और इसके बाद बहादुर सैनिक उदा देवी ने उग्र रूप धारण किया और पति की मौत का बदला लेने का फैसला किया। सिकंदर बाग के पास जब उन्होंने ब्रिटिश सेना को आते हुए देखा तब वे एक बरगद के पेड़ पर चढ़ गयीं, एक आदमी का भेस धारण कर उन्होंने 32 ब्रिटिश सैनिकों को मार डाला।

जनरल कैंपबेल के नेतृत्व वाली सेना की रेजिमेंट ने जब सिकंदर बाग को तबाह कर दिया तब यह देखा गया कि कई ब्रिटिश सैनिकों के गोली के घावों की वक्र रेखा खड़ी और नीचे की ओर थी और यह एक विशेष संकेत था। इस संदेह में कि पास के पेड़ में एक निशानेबाज़ अभी भी छिपा हुआ था, अंग्रेजों ने खुलेआम गोलीबारी की और तब ही एक विद्रोही का शरीर जमीन पर गिर गया। जांच करने पर पता चला कि यह विद्रोही उदा देवी थी – एक महिला जिसे आजादी के लिए इस संघर्ष में भाग लेने के लिए एक पुरुष के रूप में तैयार किया गया था।

जब उन्होंने यह महसूस किया कि सिपाही एक महिला है तब अंग्रेज हैरान रह गए। ऐसा कहा जाता है कि कैंपबेल जैसे ब्रिटिश अधिकारियों ने भी उनकी बहादुरी को देखते हुए उनके शव पर अपना सिर झुकाया था।

समकालीन प्रासंगिकता

ऊदा देवी वास्तव में एक प्रेरणा हैं, खासकर गैर-प्रमुख जातियों की महिलाओं के लिए। निस्संदेह, प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को, उनकी पासी जाति के सदस्य उनके पतन के स्थल पर इकट्ठा होते हैं और उन्हें एक बहादुर विद्रोही के रूप में याद करते हैं, एक ऐसी विद्रोही जिसने ब्रिटिश साम्राज्य से अपनी भूमि को आज़ाद करने के लिए हर सामाजिक लकीर को पार किया।

यदि आप कभी सिकंदर बाग के बाहर चौराहे से गुजरे हैं, तो आपने देखा होगा कि एक राइफल लिए एक मूर्ती है इसी मूर्ती के माध्यम से ये शहर वर्षों से उदा देवी के बलिदानों को श्रद्धांजलि प्रदान कर रहा है जिन्होंने लगभग 32 ब्रिटिश सैनिकों को मारते हुए भारतीय इतिहास में अपना नाम साम्राज्यवाद-विरोधी विद्रोही के रूप में दर्ज किया और जिनके हाथ से चली हर गोली ने महिलाओं के लिए बनी रूढ़ियों को ललकारा।

नंगेली – एक ऐसी बहादुर महिला जिसने कुप्रथा ‘ब्रेस्ट टैक्स’ से मुक्ति पाने के लिए काटे थे अपने स्तन

सईदा बानो – एक स्वतंत्र एवं बेबाक़ शख़्सियत जो भारत की पहली महिला रेडियो न्यूज़ रीडर बनीं

धनवंती रामा राव – एक नारीवादी और दूरदर्शी महिला जिन्होंने भारत में फैमिली प्लानिंग का निर्माण किया

भारत की इन 8 सुपर दादियों की कहानी देश के युवाओं को साहस और निडरता से जीवन जीने की प्रेरणा देती है

Tags: 1857 war of independencefemale patriots of 1857female snipper of 1857female warriors of 1857 warknocksenseknocksense hindiknocksense lucknowLucknow's Sikandar BaghSikander Baghuda deviUda Devi BiographyUda Devi Dalit Freedom Fighteruda devi pasiUda Devi Sikandar BaghUda-Devi-Freedom-Struggle

user

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • 9 places in Lucknow that feed you right, no matter the hour
  • UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur
  • Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13

Recent Posts

  • 9 places in Lucknow that feed you right, no matter the hour 02.04.2026
  • UPSIDA deploys drone monitoring for cleanliness in 175 zones, including Kanpur 02.04.2026
  • Kanpur Ganga Bridge Mega Block: 17 trains cancelled, 29 rerouted till May 13 02.04.2026
  • About Us
  • Screen Pe
  • Contact Us
  • Privacy Policy & Terms of Service

No Result
View All Result
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Indore
  • Kanpur
  • About Us
    • Screen Pe
    • Contact Us

Exit mobile version