Kanpur-Hindi

कानपुर में ElectriVa स्थापित करेगा 12 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

12 EV चार्जिंग स्टेशनों में से अधिकांश चार्जिंग स्टेशन यात्री और कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जर होंगे।

Aastha Singh

कानपुर में तकनीकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हुए, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कंपनी ElectriVa शहर में 12 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। इन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना शहर की नगर पालिका की योजना के अनुरूप होगी। शहर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कॉन्ट्रैक्ट कानपुर नगर निगम ने ElectriVa को दिया है। 12 EV चार्जिंग स्टेशनों में से अधिकांश चार्जिंग स्टेशन यात्री और कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जर होंगे।

100 शहरों में यह सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य

ElectriVa के संस्थापक सुमित धानुका ने कहा, हमारा लक्ष्य अगले एक साल में देश के टॉप 100 शहरों में ईवी चार्जिंग की सुविधा स्थापित कराने का है। हमारे दिल्ली और एनसीआर में स्थापित स्टेशंस ने पहले से ही सफलता हासिल की हैं। अगले तीन वर्षों में, ElectriVa भारत में कुल EV स्टेशनों के एक-चौथाई से अधिक की स्थापना, संचालन और रखरखाव करेगा।

“हम राष्ट्रीय हाइवेज पर अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहे हैं, इलेक्ट्रिक बस शेड स्थापित कर रहे हैं, सभी प्रमुख सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स को अपनी टेस्टेड और वेरिफाइड टेक्नोलॉजी के आधार पर हासिल कर रहे हैं। भारत में, हम एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास ईवी चार्जिंग सेट है जो एआरएआई परीक्षण सहित सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरते हैं।

कंपनी अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक का फंड जुटाने के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रही है। हाल ही में, ElectriVa को दिल्ली में 100 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का ऑर्डर मिला

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

7 October plans for when Kanpur’s weather is too good to stay in

One week to Karwa Chauth! Lucknow’s guide to getting your festive prep sorted

7 Themed Restaurants in Ahmedabad where the vibe is on the menu too

Freedom Stories Coming Alive Through Dastangoi

New in Lucknow: Hobnob brings a plush dining space to Hazratganj for food, drinks & unwinding

SCROLL FOR NEXT