लखनऊ से वाराणसी 
Lucknow-Hindi

लखनऊ से वाराणसी और बाराबंकी जाना हुआ आसान, अब हर घंटे मिलेंगी AC और साधारण रोडवेज बसें

लखनऊ से वाराणसी और बाराबंकी जाने वाले यात्रियों की भीड़ सावन के महीने में अधिक बढ़ जाती है।

Pawan Kaushal

लखनऊ से वाराणसी और बाराबंकी जाने वाले यात्रियों को अब रोडवेज बस के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इन दोनों जिलों को जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है और यह बसें आलमबाग बस स्टैंड और कैसरबाग बस स्टैंड से मिलेंगी। यात्री बस स्टैंड पर बने टिकट काउंटर से भी अग्रिम टिकट बुकिंग कर सकते हैं इसकी सुविधा बस स्टैंड पर दी जा रही है।

वातानुकूलित और साधारण बसें मिलेंगी

लखनऊ से वाराणसी और बाराबंकी जाने वाले यात्रियों की भीड़ सावन के महीने में अधिक बढ़ जाती है। सावन के महीने में धार्मिक कारणों से लोग इन दो जिलों के लिए जाते हैं। ऐसे में इन दो जिलों के लिए यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाराणसी के लिए आलमबाग बस स्टैंड से 4 वातानुकूलित और 8 साधारण बसों की व्यवस्था की है। आलमबाग बस स्टैंड से हर घंटे यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए बस मिलेगी। यात्रियों की भीड़ अगर और अधिक बढ़ती है तो अन्य रूटों की बसों को भी इस रूट पर चलाया जाएगा।

इसके साथ ही बाराबंकी की बसों को कैसरबाग रूट से अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। यहाँ से हर आधे घंटे पर बाराबंकी जाने वाले यात्रियों को बस मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिक्षेत्र पल्लव बोस के अनुसार बीते रविवार से वाराणसी के लिए बसों की व्यवसथा की गई है। यात्रियों को बसों का इंतजार नहीं करना होगा और कैसरबाग से बाराबंकी के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जायेंगे।

आपको बता दें कि परिवहन विभाग पहली बार सावन में धार्मिक स्थलों के बीच विशेष बसें चलाएगा। ये बसें वाराणसी, अयोध्या, बाराबंकी महादेवा, नैमिषारण के अलावा यात्रियों की मांग पर चलाई जाएंगी।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

7 October plans for when Kanpur’s weather is too good to stay in

One week to Karwa Chauth! Lucknow’s guide to getting your festive prep sorted

7 Themed Restaurants in Ahmedabad where the vibe is on the menu too

Freedom Stories Coming Alive Through Dastangoi

New in Lucknow: Hobnob brings a plush dining space to Hazratganj for food, drinks & unwinding

SCROLL FOR NEXT