Lucknow-Hindi

लखनऊ के IGP में 3 जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM के आगमन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू

डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य आदेश जारी करते हुए बताया कि यह ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 6 बजे से कार्यक्रम के खत्म होने तक लागू रहेगा।

Aastha Singh

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 जून को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री शिरकत करने आ रहे हैं। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में 3 जून को एक दिन का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य आदेश जारी करते हुए बताया कि यह ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 6 बजे से कार्यक्रम के खत्म होने तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी को ट्रैफिक से जुड़ी अगर समस्या होती है या फिर इमरजेंसी सेवाओं की जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 6389304242 और 9454405155 पर फोन कर सकता है।

छोटे वाहनों की डायवर्जन व्यवस्था

➡डीगडिगा चौराहे से वाहन नए ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन पिकअप तिराहे से पॉलिटेक्निक के रास्ते जाएंगे।

➡ पिकअप ओवरब्रिज के ऊपर से वाहन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएंगे। यह पॉलिटेक्निक के रास्ते जाएंगे।

➡ कठौता झील चौराहे से वाहन विजयीपुर अंडरपास , आईजीपी की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन चिनहट तिराहा, हनीमैन चौराहा और हुसड़िया के रास्ते जाएंगे

➡ समिट बिल्डिंग तिराहे से वाहन विजयीपुर अंडरपास की ओर नहीं जाएंगे यह यातायात पुलिस एन्क्लेव तिराहे के रास्ते जाएंगे।

➡ बैंक ऑफ़ इण्डिया तिराहे से वाहन आईजीपी की ओर नहीं जाएंगे। पुलिस एन्क्लेव और गोमतीनगर स्टेशन के रास्ते जा सकेंगे।

➡ सिनेपोलिस अंडरपास सीआइआइ कार्यालय तिराहा से विजयीपुर अंडरपास के मध्य सर्विस लेन पर जाना प्रतिबंधित रहेगा।

➡ न्यू हाईकोर्ट मोड़ से आईजीपी चौराहे की मध्य वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन सुषमा हॉस्पिटल, पॉलिटेक्निक चौराहा अथवा कमता के रास्ते जाएंगे।

➡ कमता शहीद पथ तिराहे से विराज टावर, विजयीपुर अंडरपास सर्विस रोड पर वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन पॉलिटेक्निक चौराहा, कठौता झील के रास्ते जाएंगे।

बड़े वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

➡कानपुर की ओर से आने वाले वाहन जुनाबगंज मोड़ से अमौसी एयरपोर्ट की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मोहनलालगंज, कटी बगिया से मोहान रोड के रास्ते जाएंगे।

➡बुद्धेश्वर चौराहे की ओर से आने वाले वाहन बाराबिरवा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मोहान रोड के रास्ते जाएंगे।

➡रायबरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआइ की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मोहनलालगंज के रास्ते जाएंगे।

➡सुलतानपुर रोड से आने वाले वाहन गोसाईगंज से अहिमामऊ पुल की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन मोहनलालगंज, जुनाबगंज के रास्ते जाएंगे।

➡कमता शहीदपथ तिराहा अयोध्या रोड से वाहन शहीदपथ की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन बाराबंकी राम सनेही घाट से हैदरगढ़ गोसाईगंज के रास्ते जाएंगे।

➡अयोध्या, बाराबंकी से आने वाले वाहन कमता शहीदपथ से नहीं जा सकेंगे। यह वाहन 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तिराहे से कुर्सी रोड, देवां तिराहे से इटौंजा के रास्ते जाएंगे।

➡सीतापुर रोड से आने वाले वाहन मड़ियांव से शहर के अंदर और रिंग रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन इटौंजा से कुर्सी रोड बाराबंकी के रास्ते जाएंगे।

➡सीतापुर, हरदोई रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन आइआइएम भिठौली तिराहे से शहर के अंदर और रिंग रोड को नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मोहान रोड, इटौंजा से कुर्सी रोड के रास्ते जाएंगे।

➡हरदोई रोड से आने वाले वाहन दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहे से शहर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन बुद्धेश्वर, मोहान रोड, कटी बगिया, आइआइएम से भिठौली तिराहे के रास्ते जा सकेंगे।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT