बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में 12 फरवरी 2022 को दोपहर 02:30 बजे पुणे में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। रूबी हॉल क्लिनिक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉक्टरों ने यह भी बताया कि उन्हें निमोनिया और दिल की समस्या भी थी।
उनके परिवार में दो बेटे राजीव और संजीव और बेटी सुनैना केजीरवाल हैं। राहुल बजाज ने बीते साल 30 अप्रैल को बजाज ऑटो के गैर कार्यकारी निदेशक और चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। राहुल करीब पांच दशक तक समूह के चेयरमैन रहे और भारतीय ऑटो जगत में बजाज समूह को एक एक पहचान दिलाई।
