राजस्थान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में 3 फरवरी और 4 फरवरी को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।
जयपुर समेत अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा
#WeatherUpdate: Today, parts of Northeast & South Peninsular India will be in for light rain.
Further, a cold wave is likely to hit parts of #Maharashtra, #Gujarat, #MadhyaPradesh, Rajasthan, Delhi, Haryana, #Punjab, Odisha & Chhattisgarh.
Full forecast: https://t.co/TIF0UM63Dw pic.twitter.com/tjN6P5NVos
— The Weather Channel India (@weatherindia) January 27, 2022
जयपुर मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, 3 फरवरी को सीकर, चुरू, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। जयपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। 4 फरवरी को अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को जयपुर में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
