लखनऊ से गुरुग्राम (गुड़गांव) आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अब हरियाणा रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। हालांकि, यूपी रोडवेज की तरफ से पहले से ही इस रूट पर सरकारी बसें चलाई जा रही हैं। अब हरियाणा रोडवेज की यह नई सेवा भी इस रूट पर आने जाने वाल्वे यात्रियों को बड़ी राहत देगी और आसानी से सीधी बस सेवा मिलेगी।
यह बस रोजाना सुबह 10 बजे गुरुग्राम (गुड़गांव), हरियाणा से चलेगी और मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, सिकंदरा व नवाबगंज होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। गुरुग्राम (गुड़गांव) से लखनऊ के बीच 550 किलोमीटर की दूरी है और यात्रियों को 725 रुपये किराया देना होगा। वहीँ, वापसी में लखनऊ से सुबह 10 बजे गुरुग्राम रवाना होगी।
आपको बताते चलें कि, लखनऊ से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। इनमें से अधिकांश लोग ऐसे है जो अपने रोजगार के सिलसिले में लखनऊ से गुरुग्राम जाते हैं। अब सीधी बस सेवा शुरू हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्यूंकि कई बार बसों की कमी की वजह से यात्रियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है जो सिर्फ दिल्ली तक ही जाती है। इसके साथ ही ट्रेन में रिजर्वेशन आसानी से नहीं मिल पाता।
घने कोहरे के चलते UPSRTC ने रात 12 बजे के बाद चलने वाली बसों पर लगाई रोक
