लखनऊ परफ्यूम पार्क 
Lucknow-Hindi

लखनऊ में बनेगा दुबई के मिरेकल गार्डन जैसा परफ्यूम पार्क, पार्क में होंगे खुशबूदार फूलों वाले पौधे

ताज होटल के पिछले हिस्से में मौजूद 14.21 एकड़ ग्रीन बेल्ट में LDA बनाएगा फ्लावर गार्डन।

Pawan Kaushal

लखनऊ को हरा भरा बनाने के लिए और शहरवासियों को प्राकृतिक एहसास देने के लिए LDA शहर में अब एक और पार्क बनाने जा रहा है। दुबई (Dubai) में बनें मिरेकल गार्डन (Miracle Garden) की तर्ज पर अब राजधानी में भी एक परफ्यूम पार्क (Perfume Park) बनने जा रहा है। पुराने लखनऊ में घंटाघर के पास नजूल की काफी खाली जमीन मौजूद है जहां पर इस पार्क को बनाया जाएगा।

पार्क में हरसिंगार, चम्पा, चमेली, रातरानी, चांदनी सहित सभी महकने और खुशबू देने वाले ही फूल पौधे होंगे। साथ ही यहां पर कुछ फूल के पौधे विदेश से मंगवाकर भी लगाए जाएंगे ताकि पार्क की खूबसूरती में कोई कमी ना रह जाए।

LDA ने इस योजना का प्रेजेंटेशन जिले के नोडल अधिकारी एंव प्रमुख सचिव (राजस्व) सुधीर गर्ग के सामने किया और उन्होंने इस योजना पर अपनी मंजूरी दे दी है। पुराना लखनऊ लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं और भारी मात्रा में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में यहां परफ्यूम पार्क (Perfume Park) को देखने के लिए भारी मात्रा में आंगतुक आएंगे।

ताज होटल के पीछे बनेगा फ्लावर गार्डन

फ्लावर गार्डन

ताज होटल के पिछले के हिस्से में मौजूद 14.21 एकड़ ग्रीन बेल्ट की जमीन एलडीए ने वापस ले ली थी और यहाँ पर पार्क बना दिया था। पार्क में आम जनता के लिए निःशुल्क प्रवेश है। अब इसी पार्क मैं एलडीए फ्लावर गार्डन बनाने जा रहा है। पार्क में ऐसे फूल के पौधे लगाए जाएंगे जिनमें पत्तियां न दिखती हो। इस काम को करवाने के लिए प्राधिकरण की एक विदेश कंपनी से भी बात चल रही है और वही इस पार्क का निर्माण करेगी।

आपको बताते चलें कि, इन दोनों प्रोजेक्ट के अलावा एलडीए जनेश्वर मिश्र पार्क में भी जुरासिक पार्क का निर्माण करने जा रहा है। जुरासिक पार्क के निर्माण के लिए और पार्क के अन्य रखरखाव और मरम्मत के लिए 11 करोड़ का बजट भी पास शासन की तरफ से पास कर दिया गया है।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT