गोवा में चल रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव में आज दोपहर 1 बजे तक रिकॉर्ड 44.62 प्रतिशत मतदान के साथ आई तेज़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के दो जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और वोटिंग आज शाम छह बजे तक चलेगी।
अब तक सबसे अधिक मतदान उत्तरी गोवा के संक्वेलिम विधानसभा क्षेत्र में हुआ
Listen to what a voter, Mr. Bhaskar Sikhdar has to say about his voting experience at AC No. 27, Cortalim. Polling Station No. 21, MES college, Zuarinagar.#AssemblyElections2022#GoaElections2022 pic.twitter.com/kirIBpLMkW
— CEO Goa (@CEO_Goa) February 14, 2022
गोवा चुनाव में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, जिसके चलते मतदान की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। सुबह 9 बजे 11.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, यह संख्या सुबह 11 बजे तक बढ़कर 26.63% पहुंच गई और दोपहर 1 बजे तक 44.62% मतदान के साथ इस संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई।
अब तक, सबसे अधिक मतदान उत्तरी गोवा के संक्वेलिम विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जिसमें लगभग 54% मतदान पहले ही हो चुका है। इसके अलावा, प्रिओल, क्यूपेम और संगुएम के विधानसभा क्षेत्रों में 50% से अधिक मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गोवा में लगभग 11 लाख पात्र मतदाता हैं, जिनमें 9,590 विकलांग व्यक्ति, 80 वर्ष से अधिक आयु के 2,997 लोग, 41 यौनकर्मी और 9 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। ये लोग गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 301 उम्मीदवारों के लिए अपना वोट डाल सकते हैं। चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
