कानपुर में इंटर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सेतु निगम अब सरसैया घाट चार लेन का पुल बनाने जा रहा है। सरसैया घाट से उन्नाव को जोड़ने वाला 1.825 मीटर लंबा सिग्नेचर ब्रिज 60 पिलर पर खड़ा होगा। सरसैया घाट से 90 डिग्री पर बनने वाले इस पुल का 1.825 किलोमीटर स्ट्रक्चर गंगा नदी पर होगा। उसके बाद पुल से कटरी इलाके में दो किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी, जो ट्रांसगंगा सिटी के गेट नंबर चार के पास बैराज मार्ग से जोड़ेगी। सेतु निगम ने इसका डीपीआर बनाकर यूपीसीडा को सौंप दिया है और अब सरकार से स्वीकृति का इंतजार है। इस पूरे प्रोजेक्ट में 442 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पुल के बन जाने से बड़ा चौराहे से सीधे शुक्लागंज तक फर्राटा भरा जा सकेगा। शहर से शुक्लागंज, उन्नाव, लखनऊ आने-जाने वाले लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
Farewell, Vistara! Airline bids emotional yet optimistic goodbye ahead of Air India merger
The Goa-Bengaluru Vistara flight landed on its destination on Sunday, marking an emotional end to the airline's chapter in the book of India's civil aviation sector. On November...
