लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है, भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस अब सप्ताह में 3 दिन की बजाय 4 दिन चलेगी। तेजस एक्सप्रेस देश की पहली कॉरपोरेट सेक्टर की ट्रेन है। कोरोना के कारण आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस के संचालन को 4 दिन से घटाकर 3 दिन कर दिया था। हालांकि अब स्थिति में सुधार के साथ, यह व्यवस्था पहले की ही तरह लागू हो जाएगी। नई जानकारी के मुताबिक तेजस एक्सप्रेस अब सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को दौड़ेगी। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना का प्रकोप अब कम हो गया है और इसी के चलते अब हम यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को पहले की तरह चलाने जा रहे है। यात्रियों की भी डिमांड थी की इस ट्रेन के फेरे बढ़ाये जाए।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...





