Knocksense
  • Home
  • Lucknow
    Mithibai Kshitij’24, Mumbai | Krishna Shroff inspires students with her visionary insights on Day 4

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    Maharashtra Tourism Guide: Check out a selection of forts, caves, beaches & more near Mumbai

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Maharashtra Tourism Guide: Check out a selection of forts, caves, beaches & more near Mumbai

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    Ganesh Chaturthi: From Tilak’s political strategy to Mumbai’s grand show

    Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result

Aam Mahotsav- आम की मिठास और खुशबू से महका लखनऊ, पूरे देश से शहर पहुंची आम की 800 से ज्यादा किस्में

by user
4 years ago
in Lucknow-Hindi, Uttar-Pradesh-Hindi
0
Aam Mahotsav- आम की मिठास और खुशबू से महका लखनऊ, पूरे देश से शहर पहुंची आम की 800 से ज्यादा किस्में
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

यूपी सरकार ने आम की खुशबू और उसकी खासियत जन जन तक पहुंचाने के लिए आम महोत्सव का प्रस्ताव विभिन्न प्रदेशों में आम की खेती करने वाले किसानों को दिया। जिसको किसानों ने स्वीकार किया और पहुँच गए नवाबों के शहर में। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 4 जुलाई से शुरू यह आकर्षक आम महोत्सव अभी जारी है। यह गर्मी के मौसम में सबके दिलों पर राज करने वाले फल आम की एक विशाल प्रदर्शनी है, जिसमें आम की 800 से अधिक किस्मों को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रोसेस्ड उत्पाद जैसे मैंगो केक, अचार, आइसक्रीम और बहुत कुछ!

तो अगर आपके लिए भी गर्मियों का दूसरा नाम आम का मौसम है, तो अभी लखनऊ आम महोत्सव की ओर प्रस्थान करें, क्योंकि आपके मनपसंदीदा फल की व्यापक किस्में 7 जुलाई तक ही यहाँ चमकेंगी।

आम की लज़ीज़ किस्में – जो एक बार खाए तो गुठली भी चबाए।

यहाँ आपको स्थानीय व्यापारियों, किसानों और बागवानों द्वारा 100 भव्य स्टॉल दिखाई देंगे, लखनऊ में आम महोत्सव में कई राज्यों की आम की किस्में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा के आम और आम के पौधे प्रदर्शित किए गए हैं।

दहशरी, लंगड़ा, सफेदा चौसा, आम्रपाली, बॉम्बे ग्रीन से लेकर फाज़ली, मल्लिका, कृष्णभोग, मोहनभोग, बैंगलोर, नीलम, केसर, मलिहाबाद सफेदा और तंबोरा किस्मों तक यहां की रेंज अंतहीन है।

चौसा आमों की कम से कम छह किस्में, अर्थात् गौरजीत, रतौल, ख़ास उल ख़ास, गुलाब जामुन, और जर्दालु कांच के आम भी प्रदर्शिनी का हिस्सा हैं और उनके साथ सिंधु, अरुणिका, पूसा और सूर्य जैसी हाइब्रिड वैरायटीज़ भी शामिल हैं। हुरानारा, सुरखा मटियारा, याकुटी और गुलाबखास जैसे रंगीन आम इसके महोत्सव की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं।

क्या है आम महोत्सव का उद्देश्य

आम महोत्सव का उद्देश्य लखनऊ के लोगों के बीच अज्ञात या कम लोकप्रिय आम की किस्मों और उनके इस्तेमाल से बनने वाले उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देना है, जिससे देश भर में किसानों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। आमों की विभिन्न किस्मों के प्रमोशन और किसानों की हौसला अफ़ज़ाई, मैंगो फेस्टिवल में मैंगो चौक, मैंगो बाजार, अजब-अजब मैंगो, मैंगो नर्सरी, मैंगो डिश और मैंगो इनाम जैसे कार्यक्रमों की भी मेजबानी की जा रही है।

इन आयोजनों से आम के उत्पादन, प्रोसेसिंग, डिस्ट्रब्यूशन, एक्सपोर्ट और गुणवत्ता वृद्धि के सभी पहलुओं की उपयोगी जानकारी संबंधित विभागों, वैज्ञानिकों, निर्यातकों और आम उत्पादों के निर्माताओं को देने में मदद मिलेगी। यह केंद्रित महोत्सव सभी को लाभान्वित करेगा जो या तो आम की खेती शुरू करना चाहते हैं, या आम, आम शराब या आम मुरब्बा बनाने, बेचने और एक्सपोर्ट करने और यहां तक कि बागवानी अध्ययन जैसे संबंधित व्यवसाय की संभावनाओं में शामिल हैं।

अवध मैंगो ग्रोअर्स हॉर्टिकल्चर सोसाइटी पवेलियन का एक वर्चुअल टूर

लखनऊ के आम महोत्सव में अवध मैंगो ग्रोअर्स हॉर्टिकल्चर सोसायटी के मलिहाबाद पवेलियन के नबीपनाह गांव से आम की करीब 246 किस्में लगाई गई हैं। उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मोदी आम के नाम से जाना जाने वाला एक विशेष प्रकार आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है, क्योंकि इसे एक अनोखे तरीके से आम को तुकमी से बांधकर बनाया गया है। मोदी आम का पेड़ हर 12 साल में एक फल देता है, फल की दुर्लभता ही इसकी विशेषता है।

इसके अतिरिक्त, दशहरी बैंगिंग भी ख़ास है। बासी कागज़ में रखकर तैयार किये जाने के कारण इसका नाम दशहरी बैंगिंग रखा गया है। राज्य की ‘अंबिका’, ‘अरुणिका’ और पूसा श्रेष्ठ की किस्में भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

आम महोत्सव में अन्य देखने योग्य स्टॉल

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, बागवानी विशेषज्ञ एससी शुक्ला का भी यहाँ स्टॉल है। इसमें आम की 178 से अधिक किस्में हैं, जहां विशेष महर्षि भृगु आकर्षण का केंद्र है। एससी शुक्ला ने कहा कि इस एक आम का वज़न एक किलोग्राम है और यह बहुत रसदार और मीठा होता है। ‘भृगु आम’, नारद, लालिमा, सात इंच लम्बोदर, सुरखापारा किस्मों का प्रदर्शन इस स्टाल में और भी चार चांद लगा रहा है।

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर, रहमानखेड़ा का एक और स्टॉल यहां अवश्य रूप से देखने योग्य है। आम की लगभग 750 किस्मों को प्रदर्शित करने वाला यह स्टॉल अपने ‘नवाब उस आमदी’, इलायची, अलिफ़ लैला, रोगिनी ज़रदा के लिए उत्सव में चर्चा का पात्र है!

डिस्प्ले पर और क्या है ?

आम महोत्सव वास्तव में सभी आम प्रेमियों के लिए एक उत्सव है और यहाँ आपको आम से बने उत्पादों की विशाल रेंज देखने को मिलेगी। आगंतुक मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मूल निवासी आम के केक और आम की मिठाई और अन्य प्रोसेस्ड आम के उत्पादों के मनोरम स्वाद का आनंद ले सकते हैं। उत्पादों के अलावा, लोग और बागवानी के प्रति उत्साही, जो बागवानी में रुचि रखते हैं या अपने स्वयं के आम के खेतों को शुरू करने में रुचि रखते हैं, वे सैपलिंग और छोटे पौधे भी खरीद सकते हैं।

केंद्र सरकार ने लखनऊ में आम का ‘मेगा कलस्‍टर’ स्वीकृत किया है जिसमें अगले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ‘मेगा कलस्‍टर’ में लखनऊ के आम को ‘काकोरी ब्रांड’ के नाम से जाना जाएगा।

स्थान – अवध शिल्पग्राम, अमर शहीद पथ, लखनऊ

समय – सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक

तारीख – 7 जुलाई तक

Tags: 800 mango varietiesAam Mahotsav 2022 LucknowAam Mahotsav from 4th July to 7th JulyAam Mahotsav-2022' (mango festival) at Awadh ShilpgramAlphonso Mangoes In Lucknowdifferent varieties of mangoesLucknow Aam MahotsavLucknow Mango FestivalMango Varieties In Indiamangoes in lucknow
SendShare234Share41
user

user

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

5 things you should know before choosing a school in Lucknow for your child’s promising future

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!” 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Go to mobile version