कानपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब राहत मिलने जा रही है। कानपुर से मुंबई के लिए अब हर दिन विमान उड़ान भरेंगे और इसके लिए इंडिगो ने 28 मार्च से ग्रीष्मकालीन शिड्यूल में इसको शामिल कर लिया है। इसके साथ ही स्पाइस जेट ने पंतनगर फ्लाइट को भी इसमें जगह मिलने जा रही है। अधिकारीयों के मुताबिक होली में यात्रियों का भार बढ़ जाता है और इस बार भी यात्रियों का लोड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अब रविवार को भी फ्लाइट चलाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्वीकार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
