रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस बार भी उत्तर प्रदेश की महिलाओं को यूपी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। महिलाओं को यह सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त रात 12 बजे तक यानी 48 घंटे तक यूपी रोडवेज की सभी बसों में मिलेगी।
अधिकारियों के अनुसार 12 अगस्त रात 12 बजे के पहले यदि कोई महिला बस में बैठ जाती है तो उससे टिकट के पैसे नहीं लिए जाएंगे। भले ही उसका सफर 13 अगस्त को खत्म हो रहा हो। परिवहन निगम के अनुसार रक्षाबंधन पर सफर करने वाली महिलाओं को जीरो धनराशि वाले टिकट मिलेंगे।
Abortion – भारत में अब अविवाहित गर्भवती महिला भी करवा सकेगी गर्भपात, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Women’s Rights – भारतीय महिलाओं को अपनी सुरक्षा से जुड़े इन 10 कानूनी अधिकारों का जरूर पता होना चाहिए
Delhi To London Bus – दिल्ली से लंदन तक कर सकेंगे रोड ट्रिप, 70 दिनों में 18 देशों की सैर कराएगी बस
