कानपुर में रामादेवी चौराहा के पास प्रयागराज से नौबस्ता जाने वाले एलिवेटेड हाईवे के नीचे काम किया जाना है। चकेरी से चंदारी के बीच तीसरा रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है और इस वजह से यहाँ ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन आज से यानी 23 जनवरी से लागू होगा और 25 दिन प्रभावी रहेगा।
रामादेवी चौराहा के पास दो सौ मीटर तक होगा डायवर्जन
-
रामादेवी चौराहे से कोई भी वाहन नौबस्ता की तरफ नहीं जाएगा। वाहन मनोज इंटरनेशनल चौराहा पीएसी मोड़ होते हुए श्याम नगर बाईपास से आगे जाएंगे।
-
प्रयागराज की ओर अहिरवां से फ्लाईओवर से आने वाले और लखनऊ से हाईवे के ऊपर से आने वाले वाहन रामादेवी रेलवे पुल से बांए मुड़कर सर्विस लेन से आगे बढ़कर 200 मीटर आगे जाकर दोबारा दाहिने मुड़कर फ्लाईओवर से अपनी लेन में जा सकेंगे।
-
लखनऊ से आने वाला ट्रैफिक और प्रयागराज से आने वाला ट्रैफिक ऊपर जाने फ्लाईओवर से सीधा जा सकेगा। लेकिन रामादेवी चौराहे के ऊपर 200 मीटर सर्विस लेन में डाइवर्ट होकर अपने लेन में हाईवे से आगे इटावा और आगरा की तरफ जा सकेगा।
UP Tourism – ये हैं उत्तर प्रदेश के वो शहर जहाँ की आबोहवा में आपको मिलेगा अध्यात्म का एहसास
Pankaj Tripathi- सामाजिक मुद्दों पर आधारित पंकज त्रिपाठी की इन 6 फिल्मों को अनदेखा नहीं किया जा सकता
