• About
  • Shop
  • Forum
  • Contact
Knocksense
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
No Result
View All Result
Knocksense
No Result
View All Result
Home Lucknow News

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
in Lucknow News, Lucknow-Hindi, Uttar-Pradesh-Hindi
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए बिना अनुमति के बेतरतीब सड़क की कटान पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अब यूटिलिटी सेवाओं के लिए हर किसी को यहां तक की सरकारी विभागों को भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली समिति से अनुमोदन लेना होगा। यह समिति इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी: 98-2011) के प्राविधानों के तहत अनुमोदन देगी।

RelatedPosts

Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

Lucknow’s Chowk is about to get a new food street this April — right in Happiness Park!

How NASO Profumi is rewriting the language of fragrance, from heritage to modern luxury

साथ ही इस नई व्यवस्था में प्रत्येक जिले में डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसके संयोजक मार्ग से संबंधित विभाग या संस्था के कम से कम अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी होंगे। यूटिलिटी सेवाओं से संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी समिति के सदस्य होंगे और यूटिलिटी से संबंधित प्रस्ताव इसी समिति के सामने रखने होंगे। और यूटिलिटी ड्क्ट का निर्माण तथा रखरखाव भी निर्माण करने वाली संस्था द्वारा ही वहन किया जाएगा।

मनमाने तरीके से रोड कटान पर लगेगी सख्ती

अक्सर जरूरी यूटिलिटी कार्यों के लिए सड़क को खोदा जाता है। और कार्य पूरा हो जाने के बाद कई बार संस्थाएं सड़क को बिना मरम्मत किये ही छोड़ देते हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और आवागमन बाधित होता है। साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। अब समिति का प्राविधान हो जाने से सड़कों की अवैध कटान और खुदाई पर रोक लगेगी।

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

UP Scholarship – अब छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को देना होगा अपने पिता का आधार और पैन नंबर

Tags: KNOCKSENE HINDIknocksense lucknowlucknow hindi newslucknow newsUttar Pradesh News in Hindiuttar pradesh news today
No Result
View All Result
Knocksense

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5

Go to mobile version