उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर रविवार 27 फरवरी को मतदान होगा। इन 61 सीटों में से 13 सुरक्षित सीटें हैं। अवध अंचल की इन 61 सीटों पर प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार की शाम 6 बजे तक सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की 61 विधानसभा सीटों के लिये साइलेंस पीरियड आज शाम 6 बजे से शुरू हो रहा है। इस दौरान, चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध है। #AssemblyElections2022#विधानसभाचुनाव2022 #ECI pic.twitter.com/VjkbobO1VA
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) February 25, 2022
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि इन 61 सीटों पर प्रचार थमने के साथ ही इन जिलों से सटे दूसरे जिलों और राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। शराब और बीयर, भांग की लाइसेंसी दुकानें शुक्रवार शाम 6 बजे से बंद करवा दी गई हैं जो अब रविवार 27 फरवरी को शाम को मतदान के बाद ही खुलेंगी। रविवार को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें 2.25 करोड़ मतदाता, 692 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता अपना वोट डाल कर करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और करीब 1.05 लाख महिलाएं शामिल हैं। साथ ही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 1752 है।





