कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक जाम और बेतरतीब तरीके से पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे और ट्रैफिक विभाग मिलकर अब 25 मार्च से अभियान चलाने जा रहा है। अब अगर आप सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर बेतरतीब अपना वाहन खड़ा करते हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। गलत तरीके से स्टेशन परिसर के बाहर वाहन खड़ा करने पर वाहन का चालान कर मोबाइल पर सुचना भेज दी जाएगी। रेलवे, पुलिस और यातायात अधिकारीयों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
