• Home
  • Lucknow
    Mithibai Kshitij’24, Mumbai | Krishna Shroff inspires students with her visionary insights on Day 4

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Mithibai Kshitij’24, Mumbai | Krishna Shroff inspires students with her visionary insights on Day 4

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लक्ष्मणपुर से लखनऊ – जानिये नामों और उपाधियों के माध्यम से लखनऊ का ऐतिहासिक सफर

by user
4 years ago
in Lucknow-Hindi
0
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

ऐसा कहा जाता है कि आपके शहर के परिवेश का आपकी शख़्सियत पर गहरा असर होता है। एक शहर की भाषा, रहन-सहन, तहज़ीब सब कुल मिलाकर हमारे व्यक्तित्व और पसंद- नापसंद को आकार देते हैं। ऐसे में जिन लोगों को लखनऊ से आने का सौभाग्य मिला है, वे इस बात के मूल्य और सम्मान को जानते हैं। नवाब कहलाने से लेकर हमारी कला, संस्कृति और कविता की सर्वोच्चता तक, हमें अपने शहर पर गर्व है और यह सब हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण है। इसी भावना को टटोलते हुए, यहां कुछ उपाधियों या शीर्षकों की एक सूची दी गई है जिनसे लखनऊ को नवाज़ा गया है। ये शीर्षक यहाँ के विस्तृत इतिहास, विदेशी प्रभाव और निरंतर होने वाले परिवर्तनों पर आधारित हैं।

लक्ष्मणपुर से लखनऊ

लक्ष्मणपुर से लखनऊ जानकारों का कहना है कि लखनऊ लक्ष्मणपुर या लक्ष्मणावती के प्राचीन प्रांत का एक हिस्सा था, जिस पर भगवान राम के भाई लक्ष्मण का शासन था। तब से, लखनऊ के नाम की यात्रा नामकरण की कई प्रक्रियाओं से गुज़री है, ठीक 11वीं शताब्दी ईस्वी में लक्ष्मणपुरी से लखनपुर और अंततः लखनऊ तक।

एक अन्य सिद्धांत में कहा गया है कि लखनऊ का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया था। इस सिद्धांत के अनुसार, शहर को शुरू में लक्ष्मणौती कहा जाता था, लेकिन बाद में लखनऊ बनने से पहले इसे लक्ष्मणौत, और लखनौ के नाम से जाना जाने लगा।

कॉन्स्टेंटिनोपल ऑफ़ दी ईस्ट

अपनी समृद्ध संस्कृति के अलावा, लखनऊ अपने विस्मयकारी स्थापत्य रत्नों के लिए भी जाना जाता है। शानदार रूमी दरवाज़े से लेकर जटिल रूप से निर्मित भव्य इमामबाड़ों तक, शहर में कई चमत्कार हैं। शहर को यूं ही नहीं पूर्व का कॉन्स्टेंटिनोपल (Constantinople) कहा गया है।

इस्तांबुल (तत्कालीन कॉन्स्टेंटिनोपल) और रूमी दरवाजा के मेहराब और गुंबदों बीच एक अनोखी समानता के साथ, रूमी दरवाज़े के प्रवेश द्वार को कॉन्स्टेंटिनोपल के प्रवेश द्वार के समान कहा जाता है। यही कारण है की लखनऊ पूर्व के कॉन्स्टेंटिनोपल के रूप में प्रसिद्ध है।

नवाबों का शहर

लखनऊ की नवाबी विरासत का उल्लेख किए बिना उस पर एक लेख लिखना संभव नहीं है। नवाबों ने तत्कालीन अवध पर एक सदी से भी अधिक समय तक शासन किया, जो लखनऊ के इतिहास में सबसे शानदार समय रहा। इस समय के दौरान, शहर कला, नृत्य, संगीत, कविता और वास्तुकला के साथ एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरा।

अपनी नज़ाकत, नफ़ासत और तहज़ीब के लिए प्रसिद्ध, लखनऊ अभी भी नवाबों के सुनहरे दिनों से अपने सांस्कृतिक मूल्यों को बरकरार रखता है। यहां तक कि लखनवी भाषा की गहराई आज भी उस समृद्ध सांस्कृतिक उत्कृष्टता की बात करती है जो इस युग के दौरान शहर ने देखा था। आज भी उन समृद्ध बारीकियों को बरकरार रखना वाकई इस शहर को नवाबों की अमूल्य धरोहर और नए ज़माने के पथ प्रदर्शक के रूप में रोशन करता है।

Mother Of Mango Tree- जानें कहानी उत्तर प्रदेश के उस हेरिटेज पेड़ की जिससे ‘दशहरी आम’ का सफर शुरू हुआ

Lucknow Shakes – बादाम शेक के हैं शौक़ीन – लखनऊ की इन 5 पुरानी दुकानों का चिल्ड शेक ट्राय किया क्या ?

Lucknow Kalai Art – जाने लखनऊ की पारंपरिक कला ‘कलई’ के बारे में और कैसे काम करते थे कलईवाले

Chuka Beach – क्या आप जानते हैं लखनऊ से 263 किलोमीटर दूर पीलीभीत में मौजूद है यूपी का इकलौता बीच

Tags: hindi newsknocksense hindiknocksense lucknowLachhmanpur To Lucknow TrainsLaxmanpurilucknow hindi newslucknow hindi updateslucknow historyLucknow is a historic cityLucknow known as LakshmanpurLucknow to Laxmanpur
SendShare234Share41

user

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!” 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore