कानपुर को स्वच्छ बनाने के लिए और गीले कचरे का निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने इंदौर की स्टार्टअप कंपनी स्वाहा कंपोस्टिंग ने मिलकर एक अनुबंध किया है। अब शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और गेस्ट हॉउसों से निकलने वाले भारी मात्रा में जूठन और गीले कूड़े से अब जैविक खाद बनायी जाएगी।विशेष रूप से, कानपुर यूपी का पहला जिला है जिसने स्वच्छ अभियान 2.0 के बैनर तले डी सेंट्रलाइज़्ड वेस्ट से जैविक खाद बनाना शुरू किया है। स्वच्छ और हरियाली से भरे कानपुर शहर ’के लक्ष्य की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा। इस कदम से कचरे का बेहतर से निस्तारण होगा और शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















