देश में पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर अब एक बोझ और बढ़ गया है। देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने अपने दूध के दाम बढ़ाने (Amul Milk Price Hike) की घोषणा की है। दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। और अब 500 मिली के अमूल दूध के लिए लोगों को 2 रुपये अधिक देने होंगे। जनता को अब अमूल गोल्ड ₹30, अमूल ताज़ा ₹24 और अमूल शक्ति ₹27 में दिया जाएगा। अमूल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है और बताया कि दूध की बढ़ी हुई कीमतें 1 मार्च यानी मंगलवार से लागू होंगी।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















