जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जल्द ही पिंक सिटी में वापसी करने को तैयार है जहां आगंतुकों को 10 दिनों की अवधी तक संगीत, साहित्य एवं कला से भरे कई कार्यक्रमों का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा।
We have rescheduled the #jaipurliteraturefestival2022 from March 5th – 14th March (online) and 10th -14th March (on-ground in Jaipur)😷. See you at ‘the greatest literary show on Earth’, to share each other’s stories of hope & more. pic.twitter.com/PZueCpmbPJ
— jaipurlitfest (@JaipurLitFest) January 7, 2022
जेएलएफ (JLF) के आयोजकों के मुताबिक 10 दिन तक चलने वाले इस इवेंट को हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव 5 मार्च से 9 मार्च तक वर्चुअली आयोजित किया जाएगा, वहीं ऑफलाइन कार्यक्रम 10 मार्च से 14 मार्च तक जयपुर के होटल क्लार्क्स एम्बर में आयोजित किया जाएगा।
















