भारत में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट के चलते केंद्र सरकार ने ओमीक्रॉन को लेकर विदेश से आ रहे यात्रियों के लिए कोविड-19 दिशा-निर्देश में संशोधन कर सात दिन के क्वारंटाइन से राहत दी है।
Attention Travellers!
Make sure that you are taking all the necessary precautionary measures and be a #COVIDHero. Take a look at the revised guidelines for international travel. (2/4)#Unite2FightCorona pic.twitter.com/CQLK0vMiv6
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) February 11, 2022
विदेश से आने वाले यात्रियों को दो हफ्तों तक खुद निगरानी करनी होगी। जिन लोगों का प्राथमिक टीकाकरण हो चुका है, उन्हें यात्रा से 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने की जरूरत अब नहीं होगी। इसके साथ ही खतरे वाले देशों की श्रेणी से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर टेस्ट की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। यह सभी दिशा-निर्देश 14 फरवरी से लागू होंगे।
















