रेलवे ने दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो साल से यार्ड में खड़ी मेमू ट्रेन को एक बार फिर से बहाल करने की योजना बना दी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने मेमू चलाने के निर्देश सभी रेलवे जोनों को दे दिया है। मेमू को लखनऊ कानपुर रूट पर दौड़ाने के लिए पटरियों के मरम्मत कार्य को शुरू कर दिया गया है और काम पूरा होते ही मेमू लखनऊ से कानपुर समेत अन्य रूटों पर दौड़ने लगेगी। अफसरों के मुताबिक दैनिक यात्रियों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने दिसंबर में ही मेमू ट्रेन चलाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में लखनऊ से कानपुर, बाराबंकी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर रूट पर मेमू जल्द चलाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















