उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के सराय रोहिल्ला से राजस्थान के उदयपुर के बीच हमसफर ट्रेन (Humsafar Train) चलाने जा रहा है। दिल्ली से उदयपुर के बीच शुरू होने वाली यह हमसफर ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से आम यात्री के साथ-साथ सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी उदयपुर घूमने आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों को मिलेगा। यह ट्रेन वाया जयपुर और अजमेर संचालित होगी। लिहाजा राजस्थान के तीन बड़े शहरों जयपुर, उदयपुर और अजमेर के यात्रियों को राजधानी दिल्ली के लिये एक अतिरिक्त ट्रेन मिल जायेगी।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















