नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब लखनऊ, दिल्ली, झांसी और हमीरपुर हाईवे पर सफर करने के लिए लोगों को अब अधिक कीमत चुकानी होगी। टोल टैक्स की बढ़ी हुई नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू होंगी। NHAI ने टोल टैक्स की समीक्षा के बाद टोल में वृद्धि करने की तैयारी शुरू कर दी है। राहत की बात है कि प्रयागराज हाईवे पर फिलहाल टोल की दरें नहीं बढ़ेंगी, यहां सिक्सलेन पूरा होने के बाद ही वाहन सवारों की जेब पर अतिरिक्त भोझ पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















