उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने कोरोना से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान सोमवार 14 फरवरी से खुल जाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने जिम, सिनेमा हॉल, होटल, रेस्टोरेंट और सभी सरकारी और निजी दफ्तरों को भी अब अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का आदेश दे दिया है। हालांकि, स्विमिंग पूल और वॉटर पार्क पर अभी रोक पहले की तरह बरकरार रहेगी।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















