आम आदमी पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस हफ्ते की शुरुआत भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के साथ की है। सोमवार को पेट्रोल करीब 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ, जिसके बाद आज यानी की मंगलवार को पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल की कीमतों में सांतवी बार इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। इसके साथ एक सप्ताह में कुल बढ़ोतरी 4.80 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गयी है।
पेट्रोल/डीज़ल की कीमत में उत्पाद शुल्क, वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) और डीलर कमीशन शामिल हैं। वैट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है। उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद, पेट्रोल का रिटेल बिक्री मूल्य लगभग दोगुना हो जाता है। विभिन्न कारक फ्यूल की कीमत को प्रभावित करते हैं। इनमें रुपया से अमेरिकी डॉलर एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, ग्लोबल स्थिति, फ्यूल की डिमांड आदि शामिल हैं। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में कीमतें अधिक बढ़ जाती हैं।
















