लखनऊ में एहतियात बरतते हुए फिर से होगी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर रैंडम कोरोना जांच

लखनऊ में एहतियात बरतते हुए फिर से होगी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर रैंडम कोरोना जांच

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि, शहर में हर दिन 10,000 से अधिक लोगों की जांच हो रही है।
Published on: 
1 min read

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच शुरू करने जा रहा है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है। वर्तमान में रूस, यूक्रेन सहित अन्य देशों से बड़ी संख्या में लोग देश के अंदर आ रहे है। ऐसे में एहतियात बरते हुए यह फैसला लिया गया। एहतियात बरतते हुए विदेश से आने वालों की जांच करवाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित समय तक क्वारंटीन (Quarantine) रहने की सलाह दी जा रही है।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices.