कानपुर में अब रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर अब दिखना शुरू हो गया है। शहर में सीएनजी गैस की किल्लत बढ़ गई है और सेंट्रल यू.पी. गैस लिमिटेड (CUGL) ने इंडस्ट्रियल पीएनजी की कीमतें अचानक से दोगुनी कर दी है जिससे आम जनता की जेब पर असर पड़ रहा है। इंडस्ट्रियल पीएनजी की कीमतों में अब 56.50 रुपये स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से बढ़कर 110 रुपये हो गई है। इसमें 53.50 रुपये की वृद्धि की गई है।
वहीं CUGL के अधिकारीयों की मानें तो जिस तरह से इंडस्ट्रियल पीएनजी की कीमतें बढ़ी है, उसी तरह घरेलु पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकारीयों ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन का संकट ऐसे ही बरकरार रहा तो कीमतें बढ़ाना मजबूरी हो जायेगी क्यूंकि CUGL खुद भारी दबाव और नुकसान से गुजर रहा है।
















