राजस्थान में पेपर लीक विवाद के चलते पिछले महीने रीट (REET) की लेवल-2 परीक्षा रद्द हो गयी थी। अब,राज्य सरकार ने गुरुवार को परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा की है। लगभग 62,000 पदों के लिए लेवल -2 का पेपर इस साल 23-24 जुलाई को आयोजित होगी।
राजस्थान एलिजिबिलिटी प्रवेश परीक्षा, जिसे रीट (REET) के नाम से जाना जाता है, एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। जुलाई में निर्धारित लेवल 2 का पेपर कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित किया जाएगा।
