इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) की अगली बैठक मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में होगी। 2023 में होने वाली इस वार्षिक बैठक की मेजबानी को लेकर हुए मतदान में भारत को वैद्य 76 मतों में से 75 वोट मिले। 1983 के बाद पहली बार, याने की चार दशकों के बाद भारत को मुंबई में 2023 इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) सेशन की मेजबानी के लिए चुना गया है। 99% मतदाताओं द्वारा समर्थित यह जीत देश में खेलों के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त करती है। आईओसी की मेंबर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















