24 फरवरी को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को लखनऊ पहुंच गई। विशेष रूप से, टीम इंडिया 24 फरवरी को इकाना स्टेडियम में 3 मैचों की इस सीरीज के पहले मैच में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है।
एयरपोर्ट के बाहर खिलाड़ियों को होटल ले जाने के लिए एक बस के अलावा तीन अन्य गाड़ियां रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की भी एक गाड़ी थी, जिसमें सात पुलिसकर्मी मौजूद थे, जबकि खिलाड़ियों के सामान ले जाने के लिए एक अन्य वाहन था। एयरपोर्ट से सबसे पहले यजुवेंद्र चहल और सबसे पीछे टीम के कप्तान रोहित शर्मा बाहर निकले। टीम के अन्य सदस्यों ने भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए टर्मिनल पर लगी बस में सवार होकर होटल के लिए रवाना हो गए।





