लखनऊ चिड़ियाघर जल्द ही अपने पशु परिवार में नए मेहमानों का स्वागत करेगा, जिन्हें नागालैंड में कोहिमा चिड़ियाघर के साथ साइन किये गए एक वाइल्डलाइफ एक्सचेंज प्रपोज़ल की मदद से यहां लाया जा रहा है। जल्द ही, शहर के नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन में एक हिमालयी भालू, लॉरेंस बंदर और एक छोटी बिल्ली मौजूद होगी। अधिकारियों के मुताबिक, कोहिमा चिड़ियाघर प्रशासन सौदे पर मुहर लगाने के लिए लखनऊ चिड़ियाघर से तीन मादा और एक नर मगरमच्छ को ले जाने की योजना बना रहा है।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
