भारत की सड़कों पर बीते कई दशकों से रुतबे और स्टेटस सिंबल रही एंबेसडर कार की विरासत को इंदौर में एक नायाब तरीके से सहेजा गया है। 3 महीने के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बाद, इंदौर के म्यूरल कलाकार, ‘सुंदर गुर्जर’ ने गुरुवार, 31 मार्च को अपनी अविश्वसनीय कला को अंतिम रूप दिया। दरअसल, सुंदर गुर्जर ने शहर की एक जर्जर हो चुकी एंबेसडर कार को कई महीनों की मेहनत के बाद एक शानदार आर्टिस्टिक पीस के रूप में तैयार किया है। 700 किलो नट बोल्ट और स्क्रैप से तैयार हुई कार अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह कार भविष्य में सेल्फी प्वाइंट के रूप में इंदौर में ही स्थापित की जाएगी।
