लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में आचार संहिता पहले से ही लागू है जिसका सभी को पालन करना अनिवार्य है। जिला प्रशासन चुनाव में लखनऊ का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोट डालने के लिए प्रेरित करेगा। इसके साथ ही जो वोटर पोलिंग बूथों पर किसी भी प्रकार से जाने में असमर्थ है उनके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया की दिव्यांग, 80 साल से अधिक उम्र के वोटर्स और महिलाओं के लिए ई-रिक्क्षा और इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी ताकि इन्हे पोलिंग बूथों पर जाने में कोई समस्या न हो और अपने मताधिकार से वंचित न हो।
उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य
उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...
















