Knocksense
  • Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Maharashtra Tourism Guide: Check out a selection of forts, caves, beaches & more near Mumbai

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result

इंदौर में एक दिन के लिए हैं तो मुंह में पानी लाने वाले इस स्ट्रीट फूड गाइड को आप मिस नहीं कर सकते

by user
4 years ago
in Indore-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

इंदौर कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर के खाने में निस्संदेह लोगों को सबसे ज्यादा दिलचस्पी है। यहां के स्थानीय लोग खाने के बड़े शौकीन हैं और जिस प्रकार उन्होंने इंदौर के खाने के स्वाद को दशकों से बरकार रखने के साथ और निखारा है, वह क़ाबिले तारीफ है। चाहे वह साधारण स्ट्रीट फूड हो, या मल्टी- क्यूज़ीन खाना, ड्रिंक्स, डेसर्ट या कोई फ्यूज़न, यहाँ के खाने में सबसे ज़रूरी इंग्रीडिएंट हमेशा प्यार और जुनून ही होता है। चलिए फ़र्ज़ कीजिये कि आप केवल एक दिन के लिए इंदौर आते हैं, तो इंदौर में पूरी तरह से भोजन की विविधता का अनुभव करने का कोई तरीका नहीं है। तो चलिए इंदौर में नाश्ते, दोपहर का भोजन, रात के खाने और बीच में क्या खाना चाहिए, इस पूरे कार्यक्रम को एक दिन के समय में समेटते हैं।

पोहा के साथ करें दिन की शुरुआत

इंदौर में खाने के बारे में सोचते ही सबसे पहले जो चीज दिमाग में आती है वह है पोहा। यह वास्तव में, एक आदर्श नाश्ते का आइटम है। इंदौर का पोहा ऊपर से तली हुई मूंगफली और सेव के साथ सजाया हुआ स्वाद में मीठा और नमकीन, नरम और कुरकुरे की सटीक मात्रा से बना होता है, और ऊपर से निचोड़ा हुआ नींबू के साथ एक तीखापन बना रहता है। पोहा अपने दिन की शुरुआत करने के लिए सबसे सरल,स्वादिष्ट और पूरक नाश्ता है और यह इंदौर शहर में हर जगह उपलब्ध है।

  • कहाँ मिलेगा (सबसे अच्छा पोहा) ?

  • हेड साहब के पोहे, ओल्ड पलासिया

  • प्रशांत रेस्टोरेंट, जेल रोड, रजवाड़ा, नवरतन बाग

ब्रंच के लिए आलू की कचौरी और मज़ेदार बैंजोस

आप सोच सकते हैं कि कचौरी में ऐसा क्या अनोखा है, आखिरकार, इसके कई वैरिएंट देश के अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध हैं। लेकिन इंदौरी कचौरियों की खास बात यह है कि ये उतनी साधारण नहीं होती हैं। यहाँ की आलू कचौरी का स्वाद अपने आप में अलग है जो आपको हर जगह नहीं मिलेगा। उसके ऊपर, आपको कचौरी के साथ कई तरह के टॉपिंग मिलती हैं। कुछ इसके ऊपर मिसल, अन्य छोले, सेव, दही और कम से कम तीन प्रकार की चटनी के साथ।

यदि आप कुछ ऐसा चाहते हैं जिसे आप चलते-फिरते खा सकें, तो अच्छे पुराने बैंजो से बेहतर कोई विकल्प नहीं है, विशेष रूप से अंडे के बैंजो। सबसे नरम बन्स के बीच तला हुआ अंडा इतना मज़ेदार लगता है की यह बिलकुल सही ब्रंच का विकल्प है। ऐसी जगहें हैं जिन्होंने बैंजो फिलिंग के साथ अविश्वसनीय प्रयोग किए हैं लेकिन क्लासिक एग बैंजो को कुछ भी नहीं हराता है।

  • कहाँ खोजें?

  • आलू की कचौरी – लाल बाल्टी की कचौरी, लालबाग और राजेंद्र नगर

  • बैंजोस – जॉनी हॉट डॉग, छप्पन

दोपहर के भोजन के लिए दाल बाफले से बेहतर कुछ नहीं हो सकता

मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में आना और दाल बाफले ना खाना एक बड़ी चूंक है। राजस्थानी दाल बाटी का यह अनूठा वैरिएंट बेहद स्वादिष्ट है। यह स्वादों में रिच है और पेट भरने वाला है जो इसे दोपहर के भोजन के लिए एकदम सटीक विकल्प बनाता है। बाटी के विपरीत, बाफले को पहले उबाला जाता है और फिर ओवन या चारकोल में डाल दिया जाता है। पंचमेल दाल (बाटी के साथ परोसी जाने वाली) के बजाय, बाफले को तूर दाल की एक सरल तैयारी के साथ परोसा जाता है। इसकी सादगी और स्वाद इन्दोरियों के लिए बेहद ख़ास है।

  • कहाँ खोजें?

  • राजहंस दल बफले, सर्राफा

  • रंजीत हनुमान मंदिर के पास राजकमल भोजनालय

अपने शाम के नाश्ते के लिए गराडू और भुट्टे की कीज़ का आनंद लें

एक बार जब आप दोपहर का भोजन कर लेते हैं, तो आप इंदौर में अपने शाम में एक हल्का नाश्ता करना चाहेंगे। सीधे नज़दीकी बाज़ार में जाएँ और आपको एक गराडू गाड़ी मिलेगी। गराडू को नमक, मिर्ची और चाट मसाले में मिलाकर खाने के लिए टूथपिक के साथ छोटे कटोरे में परोसा जाता है। भुट्टे की कीस एक और स्ट्रीट फूड है जो उतना ही आसान और इतना स्वादिष्ट स्नैक है। एक छोटे कटोरे में कसा हुआ मकई को कद्दूकस किए हुए नारियल से सजाकर और मसालों के हाथ परोसा जाता है।

  • कहाँ खोजें?

  • सराफा, छप्पन दुकान आदि में कई दुकानें और गाड़ियां।

सेव-टमाटर और नान के शानदार भोजन के साथ अपने दिन की समाप्ति करें

सेव टमाटर की सब्ज़ी एक और डिश है जिसे मिस करना एक अपराध होगा। इसे नान के साथ पेयर करें और आपको मज़ा आ जाएगा। इस अद्भुत दिखने वाली डिश को बनाना आपकी कल्पना से भी आसान है, टमाटर की तरी बनाने के बाद आप बर्तन में केवल इंदौरी लौंग सेव डालें और यह तैयार हो जाता है। सेव वास्तव में इंदौर के लिए सुपरफूड है, ऐसा प्रतीत होता है कि आप इसे दिन के हर भोजन के साथ एक साइड या टॉपिंग के रूप में ले सकते हैं। यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन आपको शहर के लगभग हर रेस्टोरेंट में मिल जाएगा।

  • कहाँ खोजें?

  • गुरुकृपा रेस्तरां, अपना स्वीट्स, रिद्धि सिद्धि रेस्तरां, आदि के कई आउटलेट।

स्थानीय लोग आर्थिक राजधानी को राज्य की फ़ूड राजधानी के रूप में भी सही मानेंगे। जब भी आप शहर की यात्रा करें, अलग अलग स्वादों की एक साहसिक सवारी के लिए खुद को तैयार करें। हमें बताएं कि आपको शहर में कौन सी खाद्य सामग्री सबसे अच्छी लगती है।

Tags: famous food in indoreindore foodindore food jointsindore food placesindore food planindore food recommendationIndore Street Food DelicaciesStreet Foods Of Indore
SendShareShare
user

user

Related Stories

Knocksense Shorts| Indore under a ‘Red Alert’ due to persistent heavy rainfall

Knocksense Shorts| Indore under a ‘Red Alert’ due to persistent heavy rainfall

by Khushboo Ali
18.09.2023
0

The Indian Meteorological Department (IMD) has issued a 'red alert' for heavy rainfall in Indore, Madhya Pradesh, on Monday. Western Madhya Pradesh will experience intense rainfall on September...

जामा मस्जिद बुरहानपुर – देश की एकमात्र मस्जिद जहाँ की दीवारों पर अरबी और संस्कृत के शिलालेख हैं

जामा मस्जिद बुरहानपुर – देश की एकमात्र मस्जिद जहाँ की दीवारों पर अरबी और संस्कृत के शिलालेख हैं

by user
30.03.2026
0

मध्य प्रदेश की विरासत शानदार है जहाँ स्वर्णिम भारत के सम्राटों द्वारा सौंपे गए अनेक शाश्वत सौंदर्य स्थापित हैं। राज्य के हर नुक्कड़ और कोने पर, पर्यटकों को...

इंदौर के भारत सोनी सूखे पड़े नाले को लोटस लेक में बदलकर पानी बचाने का अद्भुत प्रयास कर रहे हैं

इंदौर के भारत सोनी सूखे पड़े नाले को लोटस लेक में बदलकर पानी बचाने का अद्भुत प्रयास कर रहे हैं

by user
30.03.2026
0

इंदौर नगर निगम अपने सभी संभागों के सहयोग से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (RWH) प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चला रहा है। इसी बीच, इंदौर के...

Titanosaurid Dinosaur egg- इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश में मिला डायनासोर के अंडे के अंदर एक अंडा

Titanosaurid Dinosaur egg- इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश में मिला डायनासोर के अंडे के अंदर एक अंडा

by user
30.03.2026
0

डायनासोर (dinosaur) को दुनिया से विलुप्त हुए दशकों बीत चुके हैं लेकिन उनके अस्तित्व से जुड़ी बातों की उत्सुकता लोगों के बीच हमेशा रहती है। मध्य प्रदेश के...

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9 02.04.2026
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Go to mobile version