Knocksense
  • Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Maharashtra Tourism Guide: Check out a selection of forts, caves, beaches & more near Mumbai

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result

लखनऊ में अफ्रीकी स्वाइन फीवर वायरस के खतरे की वजह से सूअर के मांस की बिक्री पर लगा प्रतिबंध

by Pawan Kaushal
4 years ago
in Lucknow-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में 116 सूअरों (Pig) की मौत अफ्रीकी स्वाइन फीवर (African Swine Fever – ASF) वायरस के संक्रमण से होने की पुष्टि के बाद राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सूअर के मांस और इससे बनने वाले किसी भी तरह के खाद्य उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। लखनऊ समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सूअर के मांस और उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर कहीं पर भी सूअर के मांस या इससे बने उत्पाद की बिक्री होती पाई गई तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही सूअरों को बाड़े से बाहर निकालने पर भी रोक रहेगी।

डीएम सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि सूअरों की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने जांच के लिए रक्त, सीरम और विसरा के नमूने लेकर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल की लैब को भेजे थे। रिपोर्ट में ASF वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि यह वायरस केवल सूअरों की प्रजाति को ही प्रभावित करता है। इससे पशुओं की अन्य प्रजातियां और इंसानों में संक्रमण नहीं होता है।

African Swine flu scare causes a ban on the sale and purchase of pork in Lucknow

प्रशासन ने जारी किये कड़े निर्देश

जिला प्रशासन ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर वायरस से अलर्ट जारी करते हुए और इसके रोकथाम के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किये हैं।

  • शहर में किसी भी सूअर बाजार का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

  • सूअर के मांस की बिक्री पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

  • सूअर से निर्मित उत्पादों की बिक्री भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

  • संक्रमण प्रभावित इलाकों में नगर निगम और अन्य स्थानीय निकाय सघन सफाई अभियान चलाएंगे।

  • सूअरों के उपचार और बीमारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम पशुपालन विभाग करेगा। नगरीय और ग्रामीण दोनों इलाकों में यह कवायद होगी। और नगर निगम भी इसमें सहयोग करेगा।

  • नगर निगम की यह जिम्मेदारी होगी कि सूअर खुले में विचरण न करें। बाड़े से बाहर सूअर मिलने पर पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. संक्रमित होने पर पशुपालन विभाग की मदद से इलाज कराएं।

Lucknow Shakes – बादाम शेक के हैं शौक़ीन – लखनऊ की इन 5 पुरानी दुकानों का चिल्ड शेक ट्राय किया क्या ?

वायरस का लक्षण दिखने पर हेल्पलाइन पर संपर्क करें

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने अपने निर्देश में कहा कि अगर किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी और सांस फूलना आदि जैसे लक्षण दिखाई देते है तो तत्काल स्वास्थ विभाग की हेल्पलाइन नंबर 0522-2622080 पर संपर्क करें। इसके साथ ही अगर खुले में सूअर दिखें तो नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 9151055671, 9151055672, 9151055673 पर तत्काल सूचना दें। अगर किसी सूअर की अस्वाभाविक मौत होती है तो इसकी सूचना पशुपालन विभाग के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार अवस्थी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उनके मोबाइल नंबर 9412188325 पर कॉल कर सूचित करें।

किस तरह का वायरस है अफ्रीकी स्वाइन फीवर ?

अफ्रीकी स्वाइन फीवर घरेलू और जंगली पशुओं में होने वाला एक बेहद ही संक्रामक रक्तस्रावी वायरल रोग है। यह एसफेरविरिडे (Asfarviridae) परिवार के एक बड़े DNA वाले वायरस की वजह से होता है। इसे पहली बार 1920 के दशक में अफ्रीका में देखा गया था। इस रोग में मृत्यु दर 100 प्रतिशत के करीब होती है और चूँकि इस बुखार का कोई इलाज नहीं है, अतः इसके संक्रमण को फैलने से रोकने का एकमात्र तरीका जानवरों को मारना है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर मनुष्य के लिये खतरा नहीं होता है, क्योंकि यह केवल जानवरों से जानवरों में फैलता है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर, विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OIE) के पशु स्वास्थ्य कोड में सूचीबद्ध एक ऐसी बीमारी है जिसके संदर्भ में तुरंत OIE को सूचना देना आवश्यक है।

सूअर को तेज बुखार, लड़खड़ा कर चलना, सफेद सूअर के शरीर पर नीले चकते होना, सुस्ती, खाना-पीना छोड़ देना – यह सभी अफ्रीकी स्वाइन फीवर के लक्षणों में शामिल है।

इसके साथ ही यह बीमारी अप्रत्यक्ष संपर्क जैसे खाद्य पदार्थ, अवशिष्ट या कचरे आदि से भी फैलता है। इसके अलावा, ये वायरस सुअर के मांस, सलाइवा, खून और टिशू से भी फैलता है। मौजूदा वक्त में इस रोग का कोई भी सिद्ध टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है।

NHAI ₹250 करोड़ से लखनऊ-कानपुर हाईवे का करेगा सुंदरीकरण, टूटी सड़क और डिवाइडर की होगी मरम्मत

उत्तर भारत में बॉलीवुड से पहले ‘नौटंकी’ ही मनोरंजन का बड़ा माध्यम था जो अब अपनी विरासत खो रहा है

लखनऊ का ऐतिहासिक विलायती बाग़ नवाबों के समृद्ध अतीत की खोई हुई कहानी आज भी बयां करता है

लक्ष्मणपुर से लखनऊ – जानिये नामों और उपाधियों के माध्यम से लखनऊ का ऐतिहासिक सफर

Tags: eat pork in Lucknowknocksense hindiknocksense lucknowLucknow bans sale of porklucknow hindi newslucknow hindi updateslucknow pork meatpork meat banPork Shops in Lucknowअफ्रीकी स्वाइन फीवरअफ्रीकी स्वाइन फीवर (African Swine Fever - ASF)अफ्रीकी स्वाइन फीवर वायरस
SendShareShare
Pawan Kaushal

Pawan Kaushal

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

5 things you should know before choosing a school in Lucknow for your child’s promising future

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9 02.04.2026
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Go to mobile version