लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बनने वाले जुरासिक पार्क के निर्माण के लिए शासन की तरफ से स्वीकृति दे दी गई है। स्वीकृति देने के साथ ही जुरासिक पार्क के निर्माण के लिए और पार्क के अन्य रखरखाव और मरम्मत के लिए 11 करोड़ का बजट भी पास कर दिया है। इस बजट से जुरासिक पार्क का निर्माण किया जाएगा और पार्क में टूटी बेंच और कुर्सियों को ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में बोटिंग को दोबारा शुरू करने के लिए इसे भी सुधारा जाएगा।
जुरासिक पार्क का निर्माण प्लास्टिक कचरे से किया जाएगा। प्लास्टिक स्क्रैप से ही छोटे बड़े डायनासोर बनाये जाएंगे। इस इस जुरासिक पार्क का मॉडल तत्कालीन वीसी अक्षय त्रिपाठी ने तैयार किया था।
आपको बताते चलें कि बीते मंगलवार को प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में जनेश्वर मिश्र पार्क की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व सचिव पवन कुमार गंगवार शामिल हुए थे। और इसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से जुरासिक पार्क बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था जिसे स्वीकृति मिल गई है।
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगा देश का सबसे बड़ा जूरासिक पार्क, 50 फुट लम्बे होंगे डायनासोर
अब आप चारबाग रेलवे स्टेशन पर बनवा सकेंगे अपना आधार कार्ड, UIDAI ने लखनऊ जंक्शन पर खोला केंद्र
Silent Airport – लखनऊ एयरपोर्ट आज से हुआ साइलेंट, अब नहीं सुनाई देगी कोई भी अनाउंसमेंट
यूपी में अब घर बनाना हुआ और महंगा, सरकार ने अंबार और जल शुल्क में की बढ़ोतरी
